इन मेकअप टिप्स से आपकी आंखें लगेगी बेहद खूबसूरत
किसी भी व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली दिखाने के लिए आँखों (Eyes) में तेज और सुन्दरता की आवश्यकता होती हैं। आँखे बिना बोले बहुत कुछ बता देती हैं। सुंदर और स्वस्थ आंखें चेहरे का आकर्षण में चार चाँद लगा देती…
किसी भी व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली दिखाने के लिए आँखों (Eyes) में तेज और सुन्दरता की आवश्यकता होती हैं। आँखे बिना बोले बहुत कुछ बता देती हैं। सुंदर और स्वस्थ आंखें चेहरे का आकर्षण में चार चाँद लगा देती हैं। किसी की आँखे प्राकृतिक रूप से सुन्दर होती हैं लेकिन किसी की आँखें (Eyes) छोटी या बड़ी सही शेप में नहीं होती। लेकिन उचित देखभाल और कुछ टिप्स को अपनाकर अपनी आँखों की सुन्दरता को बढाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं कुछ ब्यूटी टिप्स के बारे में जो आँखों को नया रूप दें।
* रात को सोने से पहले गुलाब जल की 2 बूंदे आँखों में डालें, इससे सुबह आँखें तरोताज़ा लगेंगी।
* अगर आपकी आँखों के नीचे काले धब्बे हैं और रूखापन भी, तो आप रोज़ आँखों के आस-पास शुद्ध बादाम के तेल से हल्की मालिश करें और इसके लिए रिंग फ़िंगर की उंगली का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे मालिश सदैव एक दिशा में ही करें। मालिश के बाद तेल को 15 मिनट लगा रहने दें। फिर भीगी रुई के फाहे से पोंछ लें। इससे आप आँखों को आकर्षक बना सकती हैं।
* आंखों की सुंदरता के लिए सबसे जरूरी है भरपूर नींद और अच्छा भोजन। विटामिन ई और ए युक्त सब्जियों व फलों का अधिक सेवन आँखों और त्वचा दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
* हफ्ते में एक दिन आंखों पर ठंडे पानी में टी बैग को डुबोकर आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें। इसके अलावा खीरे के पतले गोल टुकड़े करके फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। फिर लेट कर अपनी आंखों पर एक टुकड़ा रखकर बीस मिनट तक आंखें बंद करके आराम करें। ऐसा करने से आंखों को बहुत आराम मिलेगा और आप तरोताजा महसूस करेंगी। इससे आंखों में चमक आएगी।
* आंखों की सूजन दूर करने के लिए एक कप गर्म पानी में एक टी स्पून नमक मिलाकर दो छोटे कॉटन पैड डुबोएं और हल्का नीबू निचोड़कर आंखों पर तब तक रखें जब तक कि पैड ठंडा न हो जाए। फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें।
* शुद्ध शहद की कुछ बूंदें आंखों में डालें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर ध्यानपूर्वक धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार दोहराएं। शहद के कीटाणुनाशक गुण आंखों को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाता है।
* पके पपीते का गूदा मैश कर लें। इसमें एक बूंद शहद मिलायें। इसे आँखों के आस पास लगाकर 10 मिनट तक रखें या खीरे के टुकड़े रखें और 5 मिनट बाद हटा लें। इससे वहाँ की त्वचा में एक्सट्रा निखार आयेगा।
* थोड़े से शहद में अंडे का सफेद हिस्सा मिला कर आँखों के चारों ओर लगायें और 20 मिनट बाद धो लें। इससे आँखों के आस पास की त्वचा का रंग साफ़ होगा और कसावट भी आएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
