24 घण्टे ऑनलाइन

घर को देना चाहते हैं फेस्टिव लुक, इन 5 टिप्स की मदद से सजाए अपना आशियाना

त्यौहारों का समय चल रहा हैं और सभी अपने घर (Home) में इसकी तैयारियां कर रहे हैं। कई लोग अपने घर में पार्टी सेलिब्रेट करते हैं जहां गाना-बजाना, खाना और खेलों का आयोजन होता हैं। इस दौरान घर पर कई मेहमान आते हैं जिनपर…

24GhanteOnline
August 22, 2026
3 min read
घर को देना चाहते हैं फेस्टिव लुक, इन 5 टिप्स की मदद से सजाए अपना आशियाना

त्यौहारों का समय चल रहा हैं और सभी अपने घर (Home) में इसकी तैयारियां कर रहे हैं। कई लोग अपने घर में पार्टी सेलिब्रेट करते हैं जहां गाना-बजाना, खाना और खेलों का आयोजन होता हैं। इस दौरान घर पर कई मेहमान आते हैं जिनपर इम्प्रेशन जमाने के लिए घर को फेस्टिव लुक दिया जा सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से त्यौहार पर आप अपने घर को फेस्टिव लुक देते हुए त्यौहार को सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

 

tips to give your house festive look,household tips,home decor tips

एंट्रेंस बनाएं खास

जहां से मेहमानों को घर (Home) में प्रवेश करना है, उस जगह को कुछ खास बनाएं क्योंकि आपके घर का पहला इंप्रेशन वहीं से आएगा। इसके लिए फूलों या मिट्टी के डेकोरेटेड पीस का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरवाजे पर पौधे लगा हुआ कोई सुंदर सा गमले का स्टैंड रख सकती हैं। मौका सावन के महीने का है तो दरवाज़े पर हरियाली बिखेरना एक अच्छा तरीका होगा।

वॉल करें डिजाइन

अक्सर घर (Home) की दीवारों में सीलन आ जाती है। इसे छुपाने के लिए आप दीवारों पर वॉल पेपर्स का इस्तेमाल करके उन्हें खूबसूरत लुक दे सकती हैं। मॉनसून थीम वाले वॉल पेपर्स लगाकर आप अपने घर को सावन फ्रेंडली बना सकती हैं।

लाइटिंग पर ध्यान दें

कमरे की लाइटिंग का भी आपके घर (Home) के इंटीरियर में खास रोल होता है। इसलिए इस मौके पर आप बाजार में मिलने वाले हैंगिग व खड़े हुए लैंप से आप अपने कमरों को आकर्षक लुक दे सकती हैं। लकड़ी, जूट, कपड़े, कांच व पेपर से बने लैंप्स से भी अपने लिविंग एरिया को सजा सकती हैं। लैंप्स के अलावा आप फ्लोटिंग कैंड्ल्स, सुंदर झूमर व LED बल्ब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इनसे बिजली की खपत भी कम होगी।

कलरफुल बनाएं समां

मौसम में जान भरने के लिए चटख रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी अपने लिविंग एरिया में फर्नीशिंग आयटम को डेकोरेट करने के लिए चटख रंगों का इस्तेमाल करें। बेडशीट, कुशन कवर, सोफा व टेबल कवर आदि ब्राइट स्पेशली थीम को ध्यान में रखकर ही सेलेक्ट करें। इससे लिविंग रूम भी तीज के खुमार में तैयार नज़र आएगा।

 

tips to give your house festive look,household tips,home decor tips
 


रंगोली भी है एक ऑप्शन

बेशक रंगोली बनाने का ट्रेंड दीवाली पर होता है लेकिन ये शुभता का प्रतीक होती है जिसे आप किसी भी शुभ अवसर पर बना सकती हैं। मेहमानों का आकर्षित करने के लिए आप फूलों व रंगों की रंगोली बना सकती हैं। रंगोली का डिजाइन थीम के अनुसार भी चुन सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…