24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों से दें अपने घर को नया लुक

जब बात घर को सजाने की होती है तो हम सभी कई तरह के अलग-अलग ऑप्शन को चुनते हैं। आज के समय में ऐसे कई ऑप्शन हैं, जिनके जरिए ना केवल आप अपने घर को पहले से अधिक खूबसूरत दिखा सकते हैं। इतना ही नहीं, यह ऑप्शन अधिक सुविधाजनक और…

24GhanteOnline
June 30, 2026
4 min read
इन चीजों से दें अपने घर को नया लुक

जब बात घर को सजाने की होती है तो हम सभी कई तरह के अलग-अलग ऑप्शन को चुनते हैं। आज के समय में ऐसे कई ऑप्शन हैं, जिनके जरिए ना केवल आप अपने घर को  पहले से अधिक खूबसूरत दिखा सकते हैं। इतना ही नहीं, यह ऑप्शन अधिक सुविधाजनक और आपके बजट में भी होते हैं। मसलन, इन दिनों वॉलपेपर का चलन बेहद आम हो चला है। यह आपके घर की दीवार का पूरी तरह से कायाकल्प कर देते हैं। इसी तरह, अब स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) भी काफी पसंद की जा रही हैं।

इनमें ग्लू होने के कारण आप खुद इन्हें घर पर लगा सकती हैं। यह सामान्य टाइल्स की अपेक्षा काफी सस्ती होती हैं। इतना ही नहीं, इन्हें लगाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं होती है। आप इन्हें खुद भी आसानी से लगा सकती हैं। अधिक सुविधाजनक होने के कारण लोग इन्हें इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं। लेकिन स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles)  के अपने कई फायदे व नुकसान हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्टिक ऑन टाइल्स के फायदे व नुकसान के बारे में बता रहे हैं-

स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles)  के फायदे


- स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles)  को इस्तेमाल करने का चलन पिछले कुछ समय में काफी बढ़ गया है। इसके पीछे की मुख्य वजह इसके ढेर सारे फायदे हैं। मसलन-

- स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। चूंकि इसमें ग्लू होती है, इसलिए आप इसे खुद भी अपने घर में लगा सकते हैं। जहां सिरेमिक टाइल्स (गंदे टाइल्स को ऐसे करें साफ) को काटने और घर में लगाने के लिए एक एक्सपर्ट की जरूरत होती है। लेकिन स्टिक ऑन टाइल्स के साथ ऐसा कोई भी झंझट नहीं होता है।

Stick on Backsplash Tiles - Etsy Australia

- स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) को लगाने में आपको बहुत अधिक समय नहीं लगता है। आपको बस इसके पीछे की स्टिक को हटाना होता है और बस फिर आप इन्हें लगा सकती हैं। जबकि टाइल्स को फिक्स करने में काफी समय निकल जाता है।

- स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) सिरेमिक टाइल्स की तुलना में काफी सस्ती होती है। इसलिए, अगर आप बजट में रहकर अपने घर के मेकओवर के बारे में सोच रही हैं तो यकीनन स्टिक ऑन टाइल्स का इस्तेमाल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

- स्टिक ऑन टाइल्स रिमूवेबल होती हैं। जिसका मतलब यह है कि अगर आप किराए के घर में रह रही हैं, तब भी आप स्टिक ऑन टाइल्स की मदद से अपने घर को एक डिफरेंट लुक दे सकती हैं।

19 kitchen backsplash ideas we're completely obsessed with | Iç tasarım  mutfak, Dekor, Tasarım evler

- स्टिक ऑन टाइल्स में आपको कई तरह की वैरायटी भी मिलती है। मसलन, आप ऐसी स्टिक ऑन टाइल्स खरीद सकते हैं, जो वुड, मेटल, स्टोन या ग्लास की तरह दिखाई देती हों। इस तरह आप अपने घर को मनचाहा लुक दे सकती हैं।

स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) के नुकसान


जहां स्टिक ऑन टाइल्स के कई फायदे हैं। वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। मसलन-

- स्टिक-ऑन टाइलें अमूमन पारंपरिक सिरेमिक टाइल्स की तरह टिकाऊ नहीं होती हैं। घर की कुछ जगहों जैसे बाथरूम (बाथरूम की टाइल्स के पीलेपन को करें दूर) और रसोई में वे फिट नहीं बैठती है। मॉइश्चर के कारण वे वहां पर अच्छी तरह से टिक नहीं पाती है।

Pros & Cons of Peel and Stick Tiles. Smart? Or not so much?

- स्टिक ऑन टाइल्स को लगाना यकीनन काफी आसान है, लेकिन यह हमेशा के लिए या फिर लंबे समय तक चलने वाला सॉल्यूशन नहीं है। इस तरह की टाइलें समय के साथ उखड़ना शुरू हो सकती हैं। ऐसे में आपको फिर से अपने पैसे खर्च करने की जरूरत होगी।

- भले ही स्टिक ऑन टाइलें काफी हद तक महंगी सिरेमिक टाइल्स की तरह नजर आती हैं। लेकिन वास्तव में वे उन सामग्रियों की नकल ही कर सकती हैं। उनमें कुछ अंतर होता है, जिसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…