24 घण्टे ऑनलाइन

बेजान बालों में आएगी जान, आज़माएं ये टिप्स

अच्छे, घने, लंबे और चमकदार बाल (Hair) सभी की चाहत होती है जिसके लिए जरूरी होती हैं उचित देखभाल. लेकिन देखा जाता हैं कि इस व्यस्ततम जिंदगी में इतना समय नहीं मिल पाता हैं कि बालों को प्रदूषण से बचाते हुए पोषित किया जा…

24GhanteOnline
June 10, 2026
3 min read

अच्छे, घने, लंबे और चमकदार बाल (Hair) सभी की चाहत होती है जिसके लिए जरूरी होती हैं उचित देखभाल. लेकिन देखा जाता हैं कि इस व्यस्ततम जिंदगी में इतना समय नहीं मिल पाता हैं कि बालों को प्रदूषण से बचाते हुए पोषित किया जा सकें. पोषण की कमी के कारण बालों की चमक कहीं खो जाती हैं और ये बेजान और रूखे नजर आने लगते हैं.

ऐसे में कई महिलाएं पार्लर में कई महंगे हेयर ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं. लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से बालों की समस्याओं को दूर करते हुए सुंदर, मजबूत, सिल्की और चमकदार बनाया जा सकता हैं. तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में

सिरके का इस्तेमाल


शैम्पू में मौजूद केमिकल बालों की प्राकृतिक नमी छीन लेते है जिससे वे रूखे और बेजान दिखने लगते है। ऐसे में आपको सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बालों की प्राकृतिक नमी बनाए रखता है और उन्हें चमकदार बनाने का काम करता है। इसके लिए आधा कप सिरके को 2 कप पानी में मिला लें। और अपने बालों को इसमें सोक करें। 15 मिनट बाद बालों में शैम्पू कर लें। इससे बालों को चमक मिलेगी साथ-साथ उनका रूखापन भी दूर होगा।

दही का इस्तेमाल


बालों को मुलायम बनाने के लिए तो दही का इस्तेमाल आप सभी ने किया होगा। लेकिन क्या आप जानती है की इसकी मदद से बालों में चमक भी लाई जा सकती है। इसके लिए साफ़ बालों में दही लगा लें और आधे घंटे तक लगाए रखें। उसके बाद बाल धो लें। महीने में एक बार इस उपाय का इस्तेमाल करें। आपके बाल चमकदार हो जाएँगे।

अंडे का इस्तेमाल


अंडे में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो बालों को पोषण देने के साथ साथ उनकी देखभाल करने में भी मदद करती है जबकि दूध बालों का रूखापन दूर करके उन्हें मुलायम बनाता है। इस उपाय के लिए 2 अंडों को दूध में हलके हाथों से फेंटे और अच्छे से मिला लें। मिलाने के बाद मसाज करते हुए इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प में लगा लें। 5 से 7 मिनट तक रखे और फिर अपने बालों को पानी से धो लें।

चाय का इस्तेमाल


इस उपाय के लिए सबसे पहले पानी को उबालें और उस उबले हुए पानी में 2 टी-बैग्स डालें और 3-5 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर आपके पास टी-बैग्स नहीं है तो आप चाय की पत्ती का भी इस्तेमाल कर सकती है। 5 मिनट बाद चाय पत्ती के पानी को छान लें और उसका इस्तेमाल शैम्पू के बाद बालों में करें। इससे आपके बाल नैचुरली शाइनी बनेंगे और उनमे कालापन भी आएगा।

बीयर का इस्तेमाल


बालों के लिए बीयर बहुत ही लाभकारी टॉनिक के रूप में कार्य करती है। जी हां, इसमें पाए जाने वाले तत्व और प्रोटीन बालों को रिपेयर करके उन्हें पोषण प्रदान करते है जिससे उनमे चमक आती है और वे मजबूत और मुलायम भी बनते है।

नींबू का इस्तेमाल


नींबू स्कैल्प के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह हेयर क्यूटिकल्स को बंद कर देता है। जिससे बाल स्मूथ हो जाते है और उनमे चमक आती है। इसके लिए 2 चम्मच नींबू को एक लीटर पानी में मिलाकर मिक्स करें। और इसका इस्तेमाल अपने बालों में करें। स्मेल दूर करने के लिए इसमें आप एरोमेटिक जेल आदि भी मिला सकती है। चमक लाने के लिए इसका इस्तेमाल शैम्पू करने के बाद करें। यह बालों में चमक लाने के साथ-साथ डैंड्रफ भी दूर करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…