भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं, पुनाखा-गासा हाईवे का एक हिस्सा टूटने से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। लाआ को जोड़ने वाली सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है।
ग्लेशियल झील फटने के बाद संकोश नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ये नदी भारत में पश्चिम बंगाल और असम से होकर गुजरती है। दोनों राज्यों के बॉर्डर एरिया में अलर्ट जारी किया गया है।
ग्लेशियल झील के फटने से आई बाढ़ को देखते हुए, पश्चिम बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। संकोश नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में अलर्ट लागू कर दिया गया है। अलीपुरद्वार में 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। NDRF और SDRF की टीमों को तैनात किया गया है।
इस बीच, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बावजूद, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए 14 राज्यों में ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण, इनमें से कई राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट आई है।
ओडिशा के तीन जिलों—गंजम, गजपति और कंधमाल—में बाढ़ आ गई है। गंजम में 300 गांवों का संपर्क कट गया है। गंजम और गजपति जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगभग 62,000 लोग फंसे हुए हैं। NDRF की टीमों ने हवाई मार्ग से 120 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8:15 बजे सिंताफू ग्लेशियर झील से अचानक पानी निकलने लगा। यह झील भूटान की 17 बेहद संवेदनशील ग्लेशियर झीलों में शामिल है। पानी के तेज बहाव से स्थानीय सड़कों और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल झील से पानी निकलने की वजह, बाढ़ में पानी की मात्रा और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
6 से 8 घंटे में भारत पहुंचने की थी आशंका
शुरुआती एडवाइजरी में आशंका जताई गई थी कि झील से निकला बाढ़ का पानी 6 से 8 घंटे के भीतर भारत-भूटान सीमा तक पहुंच सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब
Iran-US Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा है कि समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका एक और बड़ा…
