24 घण्टे ऑनलाइन

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

24GhanteOnline
October 28, 2026
3 min read
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। घटना में कैप्टन मछार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की। इसके बाद विमान के क्रू सदस्यों और यात्रियों ने भी स्थिति संभालने में सहयोग किया।

शेख मोहम्मद बिन जायद ने दिया सम्मान

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फ्लाईदुबई के क्रू सदस्यों को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया। यह सम्मान कठिन परिस्थितियों में साहस दिखाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रयास करने के लिए दिया गया। मंगलवार को राष्ट्रपति ने दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की मौजूदगी में क्रू सदस्यों से मुलाकात की। सम्मान दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने प्रदान किया, जो UAE के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं। UAE के नेतृत्व ने संकट के दौरान क्रू की तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने वाले सदस्यों ने राष्ट्रपति का आभार जताया।

अस्पताल पहुंचकर कैप्टन का हाल जाना था क्राउन प्रिंस ने

इस घटना के बाद 3 अक्टूबर को शेख हमदान अस्पताल में कैप्टन स्मित मछार से मिलने पहुंचे थे। उस समय उनका इलाज चल रहा था। क्राउन प्रिंस ने मुश्किल हालात में साहस दिखाने और दूसरों की जान बचाने के लिए उनकी कोशिशों की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि कैप्टन मछार ने इंसानी जिंदगी को प्राथमिकता दी और UAE को उनकी बहादुरी पर गर्व है। UAE की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने भी कैप्टन, विमान के क्रू और मदद के लिए आगे आए यात्रियों की भूमिका की सराहना की थी।

भारत, इजरायल और अमेरिका ने भी की तारीफ

कैप्टन मछार के साहस की भारत, इजरायल और अमेरिका के नेताओं ने भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बातचीत कर उनके प्रयासों की सराहना की थी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी बहादुरी को सराहा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद करने के उनके प्रयास की तारीफ की। इजरायल ने भी कैप्टन मछार को बहादुरी के लिए नागरिक सम्मान देने की घोषणा की है। यह सम्मान उन्हें चोटों से उबरने के बाद दिया जाएगा। UAE का यह सम्मान विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा के लिए संकट के समय उठाए गए कदमों को मान्यता देता है।

Read More

वोटर फ्रॉड पकड़वाने पर ट्रंप देंगे 10 लाख डॉलर का इनाम, 3 नवंबर के मिडटर्म चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

The post घायल होने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा में जुटे रहे कैप्टन स्मित मछार, UAE ने किया सम्मानित appeared first on MH One News.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

Iran-US Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा है कि समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका एक और बड़ा…