सिल्की बालों के लिए जादू है ग्लिसरीन, ऐसे करें इस्तेमाल
बालों के टूटने, झड़ने (Hair Fall) से तो बहुत सारी लड़कियां परेशान रहती हैं। वहीं कुछ की समस्या रूखे और बेजान बाल भी होते हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए बहुत सारे नुस्खे बताए जाते हैं। जिनमे कुछ तो असर करते हैं और कुछ…
बालों के टूटने, झड़ने (Hair Fall) से तो बहुत सारी लड़कियां परेशान रहती हैं। वहीं कुछ की समस्या रूखे और बेजान बाल भी होते हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए बहुत सारे नुस्खे बताए जाते हैं। जिनमे कुछ तो असर करते हैं और कुछ बेअसर होकर रह जाते हैं।
लेकिन अगर आप बालों के रूखेपन से परेशान हैं तो ग्लिसरीन (Glycerin) आपकी मदद कर सकता है। बालों को सिल्की और शाइनी (shiny hair) बनाने के लिए बाजार में मिलने वाली ये साधारण सी ग्लिसरीन (Glycerin) जादू की तरह काम करती है। तो चलिए जानें इसे लगाने का सही तरीका।
ग्लिसरीन (Glycerin) का इस्तेमाल सर्दियों में त्वचा को नर्म और मुलायम करने के लिए किया जाता है। ग्लिसरीन त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और उसे खोने नहीं देता। यहीं काम वो बालों पर भी करता है। ग्लिसरीन बाजार में बहुत आसानी से मिल जाता है।
ग्लिसरीन इतना असरदार होता है कि अगर किसी के बाल रूखे, कर्ली और फ्रिजी हो तो ये उनको भी सिल्की बना देता है। वैसे इसे साधारण बालों पर भी लगाया जा सकता है। ग्लिसरीन टूटते बालों को रोकने में भी मदद करता है। साथ ही स्कैल्प को हाइड्रेट करने के साथ रूसी होने से रोकता है।
ग्लिसरीन लगाने के कई तरीके हैं। अगर आपके बालों में रूखेपन की शिकायत है तो इसे कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसके लिए शैंपू के बाद ग्लिसरीन में कुछ बूंद नींबू के रस को मिलाकर बालों पर लगा लें। इसके दस मिनट बाद साफ पानी से बालों को धो लें। ये बालों को मुलायम और शाइनी बनाने में मदद करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
