24 घण्टे ऑनलाइन

अंगूर के फेस पैक से मिलेगा निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

अंगूर (Grapes) को आपने गर्मियों में आनंद लेकर तो खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी इसे चेहरे पर लगाने के बारे में सोचा है? नहीं सोचा तो अब सोच लीजिए क्योंकि अंगूर (Grapes) को चेहरे पर लगाने के बड़े फायदे हैं. ये रूखी-सूखी…

24GhanteOnline
May 11, 2026
2 min read

अंगूर (Grapes) को आपने गर्मियों में आनंद लेकर तो खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी इसे चेहरे पर लगाने के बारे में सोचा है? नहीं सोचा तो अब सोच लीजिए क्योंकि अंगूर (Grapes) को चेहरे पर लगाने के बड़े फायदे हैं. ये रूखी-सूखी स्किन में जान भर देता है और चेहरे को कई गुना ज्यादा निखार देता है.

आप घर में मौजूद एक या दो सामग्रियों को मिलाकर अंगूर का फेस पैक (Grapes face pack ) बना सकते हैं. इन फेस पैक्स को बनाना भी बेहद आसान है.

अंगूर फेस पैक (Grapes face pack ) 


अंगूर, गाजर, क्रीम और चावल का आटा


इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ अंगूरों (Grapes) को मिक्सर में पीस लेना है और उसमें एक चम्मच क्रीम, एक चम्मच चावल का आटा और बराबर मात्रा में यानी एक चम्मच ही गाजर का रस मिलाएं. इसे अच्छे से मिलाकर फेस पैक तैयार करें. अब इस तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर 15-20 मिनट रखें और धो लें. चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.

अंगूर और शहद


इस फेस पैक को आप झट से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए 10-12 अंगूरों को पीस कर पेस्ट बना लें और उसमें एक चम्मच शहद (Honey) और कुछ बूंदें गुलाब जल की डालें. इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें. आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं. ये आपकी ड्राई स्किन को फिर से चमकदार बना देगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…