सर्दियों में इसको खाना होता है फायदेमंद, बादाम भी फेल है इसके सामने
मूंगफली (Groundnut) सर्दियों का सबसे लोकप्रिय टाइम पास है। ठंड में दोस्तों, यारों के साथ समूह में बैठकर मूंगफली खाने का अपना ही मजा है। इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है। इस बात से ही ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इसमें…
मूंगफली (Groundnut) सर्दियों का सबसे लोकप्रिय टाइम पास है। ठंड में दोस्तों, यारों के साथ समूह में बैठकर मूंगफली खाने का अपना ही मजा है। इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है। इस बात से ही ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इसमें लगभग वो सारे तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं लेकिन बेहद सस्ती कीमत पर। मूंगफली सेहत का खजाना है। साथ ही, यह वनस्पति प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत भी हैं। रोज मूंगफली खाने के कई ऐसे फायदे होते हैं, जो खाने वालों को भी नहीं पता होते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फायदे जो मूंगफली खाने से हॉट हैं।
# मूंगफली (Groundnut) में मौजूद मैंगनीज रक्त में कैल्शियम के अवशोषण, वसा और कार्बोहाइड्रेट चयापचय और शर्करा के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। रोज खाना खाने के बाद 50 ग्राम मूंगफली खाने से आपकी बॉडी का ब्लड रेशो इनक्रीज होगा।
# मूंगफली में तेल का अंश होने से यह पेट की बीमारियों को खत्म करती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही, गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है।
# ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है। कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं।
# मूंगफली सर्दी जुकाम के लिए बहुत लाभदायक है। अगर आप सर्दी के मौसम में मूंगफली खाएंगे तो आपका शरीर गर्म रहेगा। यह खांसी में उपयोगी है व फेफड़े को मजबूत करती है।
# मूंगफली का नियमित सेवन गर्भवती स्त्री के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह गर्भावस्था में शिशु के विकास में मदद करती है।
# बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं।
# सेरोटोनिन का कम स्तर अवसाद की ओर ले जाता है। मूंगफली में मौजूद ट्रिप्टोफेन इस रसायन को निकालने में मदद करता है और इस प्रकार आपकी अवसाद से लड़ने में मदद करता है।
# मूंगफली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। एक शोध से यह भी पता चला है कि सप्ताह में पांच दिन मूंगफली के कुछ दाने खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
