बालों की हर समस्या का हल है अमरूद की पत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल
आज के समय बालों (Hair) की समस्या से अधिकतर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल यह समस्या धूल, धुआं, मिट्टी और प्रदूषण के कारण और भी अधिक देखने को मिल रही है। किसी के बाल समय से पहले ही सफेद हो जाते हैं तो कोई केमिकल वाली…
आज के समय बालों (Hair) की समस्या से अधिकतर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल यह समस्या धूल, धुआं, मिट्टी और प्रदूषण के कारण और भी अधिक देखने को मिल रही है। किसी के बाल समय से पहले ही सफेद हो जाते हैं तो कोई केमिकल वाली चीजों को लगाकर बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहता है।
अगर बालों की परेशानी से छुटकारा चाहिए तो अमरूद की पत्ती (Guava Leaf) बेहद फायदेमंद है। बाल सफेद हो रहें हो या फिर झड़ रहें हों इन सबसे राहत दिलाने में अमरूद की पत्ती मदद करती हैं। तो चलिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।
रूसी की समस्या खत्म
अमरूद की पत्तियों (Guava Leaf) में नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।
बालों का झड़ना होगा दूर
झड़ते बालों से परेशान है तो इसे रोकने के लिए अमरूद की पत्तियों (Guava Leaf) के साथ आंवले के तेल को मिलाकर उपयोग करें। सबसे पहले एक चम्मच अमरूद की पत्ती के पाउडर में दो चम्मच आंवले के तेल को मिला लें। अब इस तेल को हल्के हाथ से सिर पर मसाज करें और तीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को शैंपू से धोकर साफ कर लें।
बाल होंगे सेहतमंद
बालों को किसी भी तरह की समस्या से बचाना है तो अमरूद की पत्तियों (Guava Leaf) को लेकर एक लीटर पानी में उबालने के लिए रख दें। बीस मिनट तक उबालने के बाद इस पानी को छान लें।
बाल जब पूरी तरह से सूखे हो तो इस अमरूद के पानी को बालों की जड़ों पर अच्छे से मसाज करें। इसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें। करीब दो घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें। अमरूद की पत्ती का ये उपाय बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर बालों में चमक बढ़ाएगा।
सफेद बालों से छुटकारा
अमरूद की पत्ती (Guava Leaf) से सफेद बालों से भी छुटकारा मिल जाता है। बस अमरूद की पत्ती को करी पत्ते के साथ मिला कर लगाएं। चार से पांच अमरूद की पत्ती को थोड़े से करी पत्ते को मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस पानी से सिर को धो लें। करीब दस मिनट बाद बालों को अच्छे माइल्ड शैंपू से धो लें। कुछ ही दिनों में बाल काले होने शुरू हो जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
