गुजरात समाचार के मालिक को ED ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस बोलीं- निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाने की कोशिश
अहमदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रमुख गुजराती समाचार पत्र 'गुजरात समाचार' (Gujarat Samachar) के परिसरों पर यहां छापेमारी के बाद उसके मालिकों में से एक बाहुबली शाह को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह…
अहमदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रमुख गुजराती समाचार पत्र 'गुजरात समाचार' (Gujarat Samachar) के परिसरों पर यहां छापेमारी के बाद उसके मालिकों में से एक बाहुबली शाह को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बाहुबली शाह ‘लोक प्रकाशन लिमिटेड’ के निदेशकों में से एक हैं, जिसके पास गुजरात समाचार का मालिकाना हक है। उनके बड़े भाई श्रेयांश शाह दैनिक के प्रबंध संपादक हैं।
श्रेयांश शाह द्वारा संचालित गुजराती समाचार चैनल ‘Zee Gujarat Samachar STV’ के डिजिटल सेवाओं के प्रमुख तुषार दवे ने कहा कि ईडी ने शुक्रवार को तड़के बाहुबली शाह को हिरासत में लिया। दवे ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि शाह को पहले ईडी द्वारा वीएस अस्पताल ले जाया गया और फिर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद शहर के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संघीय धनशोधन निरोधक एजेंसी ने अपनी कार्रवाई के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गुजरात समाचार के एक कर्मचारी ने बताया कि ईडी ने शुक्रवार को सुबह शाह को हिरासत में लिया और वह अस्पताल में हैं। आयकर विभाग ने अहमदाबाद में जीएसटीवी परिसर की करीब 36 घंटे तक तलाशी ली।
श्रेयांश शाह जो गुजरात समाचार (Gujarat Samachar) के प्रधान संपादक और प्रबंध निदेशक हैं, उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई 20 साल पुराने बैंक लेनदेन से संबंधित है। उन्होंने इसे राजनीतिक से प्रेरित करार दिया है। श्रेयांश शाह का कहना है हमें बिना किसी पूर्व लिखित सूचना के बाहुबली शाह को समन किया गया और 36 घंटे की छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया।
देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक… डिप्टी सीएम के विवादित बयान ने मचा दी हलचल
इस मामले में गुजरात सरकार के किसी भी मंत्री का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, विपक्षी नेताओं ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने इसे “मोदी सरकार द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला” बताया। उन्होंने कहा, “बाहुबली शाह एक वरिष्ठ नागरिक हैं और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह कार्रवाई गुजरात समाचार की निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाने की कोशिश है।” इसी तरह, आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने इसे “पत्रकारिता को कुचलने का प्रयास” करार दिया।
1932 में स्थापित गुजरात समाचार (Gujarat Samachar) गुजरात का सबसे बड़ा प्रसार वाला गुजराती दैनिक है, जिसे शाह परिवार द्वारा संचालित लोक प्रकाशन लिमिटेड प्रकाशित करता है। समाचार पत्र और इसका न्यूज चैनल GSTV है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
