24 घण्टे ऑनलाइन

बालों पर लगाएं होममेड कंडीशनर, जानें बनाने का तरीका

कंडीशनर बालों (Hair Conditioner) को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए काम में लिया जाता हैं। कंडीशनर से बालों का रूखापन खत्म होता है और बाल सुलझे रहते हैं। बाजार में कई तरह के कंडीशनर मिलते हैं जो कि बहुत महंगे और शरीर के…

24GhanteOnline
February 19, 2026
3 min read

कंडीशनर बालों (Hair Conditioner) को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए काम में लिया जाता हैं। कंडीशनर से बालों का रूखापन खत्म होता है और बाल सुलझे रहते हैं। बाजार में कई तरह के कंडीशनर मिलते हैं जो कि बहुत महंगे और शरीर के लिए नुकसानदायक भी होते हैं। इसलिए बालों को अच्छे से कंडीशनर करने के लिए घरेलु वस्तुओं का इस्तेमाल करना उचित रहता हैं। क्योंकि इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है और काम कीमत में काम हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं उन घरेलू चीजों के बारे में जो कंडीशनर (Hair Conditioner) के काम आती हैं।

* दूध और केला

एक कप दूध, एक केला और एक चम्मच नारियल का तेल। सबको मिलकर किसी ब्रश की सहायता से बालों के सिरे से अंत तक लगाएं उसके बाद बालों को शावर कैप से ढक लें। 20 मिनट बाद बाल धो लें।

* चाय पत्ती का पानी

चाय की पत्ती को पानी में उबालकर छानकर ठंडा करके रखें। शैम्पू के बाद आखिरी रिंस चाय पत्ती के पानी से दें।

* एवोकैडो

एवोकैडो मे फैटी एसिड होते हैं। जो बालों को नैचुरली मैनेजेबल और साइनी बनाते हैं। एवोकैडो के गूदे में 2 बड़े चम्मच ओलिव आयल, 2 बड़े चम्मच पानी, और 2 बड़े चम्मच मलाई मिलाये। कम से कम 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। फिर बाल धो दें। इस पैक से बाल काले और चमकदार हो जाते हैं।

* अंडा

बाल और स्वास्थ दोनों के लिए अंडा बहुत ही फायदेमंद होता है। ये न केवल आपको अंदरूनी शक्ति प्रदान करता है अपितु आपके complexion को अच्छा करने में भी मदद करता है। इसी प्रकार बालों को भी अंदर से मजबूती प्रदान कर ये उनमे चमक लेकर उन्हें मुलायम बनाने में मदद करता है। बालों को कंडीशन (Hair Conditioner) करने का ये एक अच्छा स्त्रोत्र है।

* शहद

त्वचा और बालों दोनों के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से बालों से सम्बंधित कई समस्याओ को आसानी से हल किया जा सकता है। शहद की मदद से आप भी अपने बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन (Hair Conditioner) कर सकती है।

* पुदीना

एक कटोरी पुदीना की पत्तियां और तीन गिलास पानी को एक साथ उबालें। इस पानी को ठंडा करें । शैम्पू के बाद आखरी रिंस पुदीना वाले पानी का दें। बाल खूबसूरत बनेंगे।

* सिरका

अंडे का पीले वाले हिस्से को फैंट कर उसमें सिरका, ओलिव आयल, निम्बू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं। 20 मिनट बालों पर लगाकर रखें फिर बाल धो दें।

* मेयोनेज और अंडा

मेयोनेज और अंडा को मिलकर बालों में लगाये। यह भी एक बहुत अच्छा कंडीशनर (Hair Conditioner) है। यह बालोँ की ड्राइनेस कम करता है और हेयर फॉलिकल को मज़बूती भी देता है। इसे हफ्ते में दो बार लागाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…