24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों की परेशानी हैं घमौरियां, इन चीजों से मिलेगी राहत

गर्मियों का दौर जारी हैं और सूरज अपनी तपन से इसका भरपूर अहसास करवा रहा हैं। गर्मियों के इन दिनों में सभी घर के बाहर निकलने से कतराते हैं क्योंकि तेज धूप की वजह से स्किन को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के…

24GhanteOnline
April 16, 2025
4 min read

गर्मियों का दौर जारी हैं और सूरज अपनी तपन से इसका भरपूर अहसास करवा रहा हैं। गर्मियों के इन दिनों में सभी घर के बाहर निकलने से कतराते हैं क्योंकि तेज धूप की वजह से स्किन को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के दिनों में स्किन से जुड़ी इन्हीं समस्याओं में से एक हैं घमौरियां (Heat Rash) जो कि बेहद आम हैं। घमौरियां एक तरह की स्किन रैश होती हैं जो स्किन के भीतर पसीनों के ट्रैप हो जाने की वजह से होती हैं। इसमें स्किन पर छोटे-छोटे दाने निकल आते है, जिनमें हर समय खुजली होती रहती है। बहुत जरूरी है कि समस्या बढ़ने से पहले कुछ उपाय करके इनसे छुटकारा पाया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से घमौरियों (Heat Rash)  में राहत पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

बेकिंग सोडा

बेकिंग या खाना पकाने के सोडे में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह गर्मी और पसीने की वजह से शरीर पर पैदा होने वाले संक्रमण को रोकने में मदद करता है। 2 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 कटोरा पानी में मिलाकर शरीर के प्रभावित क्षेत्र को साफ करें। रोजाना दिन में 2 बार ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

हल्दी

हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। नमक, हल्दी और मेथी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। नहाने से पहले इस उबटन को पूरे शरीर पर साबुन की तरह लगाएं और 5 मिनट बाद नहा लें। यह हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। इससे घमौरियों (Heat Rash) की परेशानी से आराम मिलेगा।

मुल्तानी मिट्टी

घमौरियों (Heat Rash) को दूर करने का एक और घरेलू उपाय है मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग लंबे समय से घमौरियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह बंद पोर्स को खोलती है और स्किेन को रिफ्रेश करती है। आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और उसे घमौरियों पर लगा लें। थोड़ी देर सूखने के बाद इसे धो करीब 2-3 दिन तक इसे लगाने से आराम मिलेगा।

कच्चा आम

कच्चे आम की मदद से भी आप स्किन को गर्मी से बचा सकते हैं और घमौरियों (Heat Rash) को शांत कर सकते हैं। इसके उपयोग के लिए पहले आप कच्चे आम को गैस पर भून लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसका पल्प निकालकर फ्रिज में रखें। अब ठंडा होने के बाद पल्प को शरीर पर लेप लगाएं।

चंदन

चंदन की लकड़ी में एंटी इंफ्लिमेंट्री और ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। चंदन पाउडर और धनिया पाउडर को बराबर मात्रा मिलाकर इसमें गुलाब जल डालकर गाढ़ा लेप तैयार करें। इस लेप को शरीर पर लगाए और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे घमौरियों की जलन दूर होगी और त्वचा को ताजगी मिलेगी।

ओटमील बाथ

घमोरियां (Heat Rash) मिटाने के नुस्खे में ओटमील बाथ का जिक्र जरूर आता है। लेकिन लोग कंफ्यूज रहते हैं कि ओटमील बाथ तैयार कैसे करते हैं। ओटमील बाथ तैयार करने के लिए आप एक या दो कप ओटमील लें और उसे गुनगुने पानी में 15 से 20 मिनट के लिए भिगा दें। फिर इसे घमोरी से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दो से तीन दिनों तक करने से प्रभावी परिणाम मिलेंगे। ओटमील ब्लॉक हुई पसीने की ग्रंथियों को खोलने में मदद करती हैं। जिससे खुजली और जलन से भी राहत मिलती है।

एलोवेरा

इस पौधे का इस्तेमाल कई त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है जैसे त्वचा में जलन, सूजन, खुजली, सनबर्न और घमोरियां। इसका ठंडक देने वाला प्रभाव और सूजनरोधी गुण घमौरियों (Heat Rash) से होने वाली सूजन व खुजली को कम कर देते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एलो वेरा की पत्ती से जेल निकालें। अब जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक जेल को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। अब ठंडे पानी से नहा लें। इस प्रक्रिया को एक हफ्ते तक पूरे दिन में दो बार दोहराएं।

बर्फ

प्लास्टिक बैग या कपड़े में बर्फ के टुकड़े रखकर इन्हें घमौरियों(Heat Rash)  पर लगाएं। ध्यान रहे बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं। इसे किसी कपड़े या प्लास्टिक में रखकर ही इस्तेमाल करें। 5 से 10 मिनट तक इसे लगाए रखें। 4 से 6 घंटे के अंतर में इसे दोबारा एप्लाई किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…