AMU में होली का जश्न, हिंदू छात्रों ने पूरे उत्साह से मनाया पर्व
अलीगढ़। AMU में इस बार होली का जश्न ऐतिहासिक रहा। 12 दिन चले लंबे संघर्ष के बाद AMU ने कैंपस में होली समारोह की परमिशन दे दी। एएमयू प्रशासन ने छात्रों को 13 और 14 मार्च को होली खेलने की परमिशन दी। AMU प्रशासन ने NRSC…
अलीगढ़। AMU में इस बार होली का जश्न ऐतिहासिक रहा। 12 दिन चले लंबे संघर्ष के बाद AMU ने कैंपस में होली समारोह की परमिशन दे दी। एएमयू प्रशासन ने छात्रों को 13 और 14 मार्च को होली खेलने की परमिशन दी। AMU प्रशासन ने NRSC क्लब में यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हिन्दू स्टूडेंट्स के लिए होली खेलने का प्रबन्ध किया है। साथ ही नार्थ ईस्ट के राज्य नागालैंड व मिजोरम के स्टूडेंट भी NRSC क्लब में होली का जश्न मना रहे हैं।
हालांकि, एएमयू के हिंदू छात्रों ने 9 मार्च को होली खेलने की मांग की थी, लेकिन उन्हें 13 और 14 मार्च को इसकी अनुमति दी गई। क्योंकि अधिकतर छात्र होली के लिए अपने घर चले जाते हैं, फिर भी विश्वविद्यालय में मौजूद छात्रों ने इस अवसर को पूरे उत्साह से मनाया।
छात्रों का संघर्ष और जीत
छात्रों ने बताया कि यह कोई आसान लड़ाई नहीं थी। 12 दिनों तक लगातार बातचीत और विरोध के बाद, विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की 'न्यायोचित' मांगों के आगे झुकना पड़ा। शुरुआत में प्रशासन ने इसे 'नई परंपरा' बताते हुए होली खेलने की अनुमति देने से मना कर दिया था, लेकिन छात्रों की एकता और प्रयासों के कारण पहली बार यूनिवर्सिटी ने होली के लिए अनुमति दी।
छात्रों का कहना है कि इस होली समारोह ने पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश दिया है। एक छात्र ने कहा, "आज यह देखकर पूरे देश को संदेश मिल रहा है कि यहां एक मिनी इंडिया नजर आ रहा है। होली भाईचारे और एकता का त्योहार है, और हमें गर्व है कि हमने इस परंपरा की शुरुआत की।"
एक स्थानीय छात्र, देवांश, जो रोज़ाना कैंपस में रहता है, ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं अपने दोस्तों के साथ होली मना सकता हूं। यह त्योहार सिर्फ घर में नहीं, बल्कि एक-दूसरे से मिलने और जुड़ने का मौका देता है।"
एक अन्य छात्र ने कहा, "हमारे देश की पहचान इसकी विविधता और एकता है। होली का पर्व न केवल रंगों का, बल्कि भाईचारे और मेल-मिलाप का भी प्रतीक है। यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल हमें यह मनाने का मौका मिला।"
होलिका दहन में अर्पित करें चीजें, वैवाहिक संबंध बनेंगे मजबूत
बता दें कि हिंदू छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली समारोह आयोजित करने की परमिशन मांगी थी। एएमयू के मास्टर्स के छात्र अखिल कौशल ने बताया था कि हिंदू छात्रों ने 25 फरवरी को एएमयू के प्रॉक्टर को वाइस चांसलर (AMU VC) को एक लेटर लिखा था जिसमें 9 मार्च को एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन करने की अनुमति मांगी थी। इसे लेकर वाइस चांसलर में प्रोफेसर डीन की मीटिंग भी बुलाई गई, लेकिन मीटिंग के बाद होली मिलन समारोह के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। हालांकि बाद में यूनिवर्सिटी ने छात्रों को न सिर्फ NRSC क्लब में होली मनाने की परमिशन दी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस की बैठक में में बवाल, राष्ट्रीय सचिव के सामने चले जूते-लात
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कांग्रेस (Congress) के रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम की मौजूदगी में आयोजित एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान…
अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1
अलीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध धातु मूर्तियों (Metal Sculptures) को आधिकारिक तौर पर जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन) टैग मिल गया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश ने चार नए जीआई टैग हासिल कर लिए हैं, जिससे अब प्रदेश के…
ओडीओपी योजना से मिला संबल, 10 लाख के ऋण से खड़ा किया डिजिटल लॉक का व्यवसाय
लखनऊ: उद्योगों को प्रोत्साहन देने वाली योगी सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर अलीगढ़ की महिला उद्यमी नीलम सिंह ने कठिन समय को सफलता की नई शुरुआत में बदल दिया। ताला नगरी के नाम से मशहूर अलीगढ़ में उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट…
महिला कांस्टेबल सुसाइड केस में दारोगा और सिपाही पर FIR, खंगाली जा रही चैट हिस्ट्री
अलीगढ़। जिले के रोरावर थाने में तैनात 28 साल की महिला कांस्टेबल हेमलता की मौत (Constable Suicide) से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। अब इस मामले में दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ है। दरअसल, आगरा के किरावली तहसील के…
