24 घण्टे ऑनलाइन

ओपन पोर्स हो जाएंगे गायब, अपनाएं ये घरेलू उपाय

हमारी स्किन पर पोस होना नार्मल बात है। लेकिन जब यह पोर्स (open pores) अधिक मात्रा में बड़े और अधिक खुले हो जाते हैं, तब समस्या शुरू हो जाती है। खुले पोर्स आपकी स्किन को अनहेल्दी बनाते हैं, साथ ही साथ एक आप कम उम्र में…

24GhanteOnline
July 14, 2026
2 min read

 हमारी स्किन पर पोस होना नार्मल बात है। लेकिन जब यह पोर्स (open pores) अधिक मात्रा में बड़े और अधिक खुले हो जाते हैं, तब समस्या शुरू हो जाती है। खुले पोर्स आपकी स्किन को अनहेल्दी बनाते हैं, साथ ही साथ एक आप कम उम्र में भी उम्रदराज नजर आने लगते हैं। इतना ही नहीं, खुले पोर्स के कारण ब्लैकहेड्स, पिंपल की समस्या और एक्ज़ैर्बेशन अधिकतर ऑयली स्किन पर अधक समस्या होने लगती हैं।

स्किन के खुले पोर्स (Open Pores) से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

टमाटर का रस


एक साफ बाउल में 1 टमाटर का रस,  नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से साफ चेहरा में लगा लें। करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे धो लें। यह आपकी स्किन पर अतिरिक्त ऑयल को अवशोषित करके पोर्स को कम करने की कोशिश करेगा। बेस्ट रिजल्ट के लिए हर दूसरे दिन इसका इस्तेमाल करें।

अंडा


एक अंडे का सफेद भाग लें और इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क तेल को कंट्रोल करने के साथ पोर्स को  कसने में मदद करेगा।

मुल्तानी मिट्टी


यह एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। इसके लिए एक बाउल में थोड़ी सा मुल्तानी मिट्टी  में पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। जब यह नैचुरल तरीके से सुख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे ऑय़ली स्किन से छुटकारा मिलने के साथ-साथ पोर्स धीरे-धीरे बंद हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…