24 घण्टे ऑनलाइन

दाढ़ी को जल्दी बढाने के घरेलू उपाय

महिलाओं की साज-सज्जा में तो कई चीजें आ जाती हैं लेकिन वहीँ पुरुषों की साज-सज्जा के लिए बहुत कम विकल्प होते हैं। जिसमें से एक हैं पुरुषों की दाढ़ी अर्थात बियर्ड (Beard) जो कि किसी भी पुरुष को हेंडसम दिखाने के लिए सही से…

24GhanteOnline
October 17, 2025
3 min read

महिलाओं की साज-सज्जा में तो कई चीजें आ जाती हैं लेकिन वहीँ पुरुषों की साज-सज्जा के लिए बहुत कम विकल्प होते हैं। जिसमें से एक हैं पुरुषों की दाढ़ी अर्थात बियर्ड (Beard) जो कि किसी भी पुरुष को हेंडसम दिखाने के लिए सही से आना बहुत आवश्यक हैं। क्योंकि कई पुरुषों के दाढ़ी सही से नहीं आ पाती जिसके चलते उनके चहरे का पूरा लुक खराब नजर आता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो कि पुरुषों की दाढ़ी को जल्दी बढाने और सही से दाढ़ी आने में सहायक साबित होते हैं।

तो आइये जानते हैं दाढ़ी ((Beard) को जल्दी बढाने के उपाय के बारे में।

* दालचीनी और नींबू : दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर उसकी पेस्ट बना लें। इस चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धोए और सूती कपड़े से चेहरे को पोंछे। अगर आपकी त्वचा को नींबू से एलर्जी हो तो इसका प्रयोग ना करें। इससे आपकी त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। अन्यथा अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग किया जा सकता है।

* आंवला आयल : तेजी से दाढ़ी बढ़ाने के लिए आँवला बेहद उपयोगी है। दाढ़ी के बाल बढ़ाने और घना करने के लिए रोजाना पंद्रह मिनट आँवले के आयल से चहरे की मसाज करे और उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो ले। चेहरे की मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे दाढ़ी को उगने के लिए जरुरी पोषण मिलता है।

* विटामिन लें : अपने आहार और ब्यूटी प्रोडक्ट में विटामिन बी को शामिल करें। विटामिन बी1, बी6 और बी12 भी बालों को जल्दी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही रोज बायोटीन का सेवन करें।

* सरसों : सरसों की पत्ती पीस कर इसमें आंवले के तेल की एक से दो बूंदे मिलाकर अपनी दाढ़ी पर लगाए और 15 मिनट बाद चेहरे को धो ले। जल्दी दाढ़ी बढ़ाने के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन बार प्रयोग करे।

* नारियल का तेल : करी पत्तों को नारियल के तेल में डालकर उबाल लें जब यह ठंडा हो जाए तो अपनी दाढ़ी की मालिश करें। शेव करने से पहले हमेशा गुनगुने पानी में थोड़ा सा नारियल तेल डालकर चेहरे को अच्छी तरह धो लें।

* शेविंग : शेविंग से भी दाढ़ी बढ़ाने में मदद मिलती है। आपकी दाढ़ी अगर धीरे धीरे आती है तो शेव करना भी एक अच्छा उपाय है। प्राकृतिक तरीके से चेहरे के बाल उगाने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार शेविंग करे। उल्टी शेव करना दाढ़ी जल्दी उगाने का एक सरल तरीका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…