24 घण्टे ऑनलाइन

ऑइली स्कैल्प पर इस्तेमाल करें इस तरह के शैम्पू

गर्मियों में अगर आपकी स्कैल्प ऑयली (oily scalp) हो जाती है, तो आपको केमिकल बेस्ड शैम्पू (chemical based shampoo) छोड़कर हर्बल शैम्पू (herbal shampoo) का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको ऐसा हर्बल शैम्पू (herbal shampoo)…

24GhanteOnline
January 30, 2026
2 min read

गर्मियों  में अगर आपकी स्कैल्प ऑयली (oily scalp) हो जाती है, तो आपको केमिकल बेस्ड शैम्पू (chemical based shampoo) छोड़कर हर्बल शैम्पू (herbal shampoo) का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको ऐसा हर्बल शैम्पू (herbal shampoo) बनाना सिखा रहे हैं, जो न सिर्फ आपकी स्कैल्प से ऑयल को रिमूव करेगा बल्कि इससे आपके बाल सिल्की और शाइनिंग भी बनेंगे। इसके लिए आपको सूखा आंवला, रीठा, शिकाकाई और मेथी दाने की जरूरत पड़ेगी।

सूखा आंवला-


सूखा आंवला एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफिनॉल से भरपूर होता है। इससे स्कैल्प में होने वाले इंफेक्शन दूर होते हैं।

रीठा-


रीठा में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

शिकाकाई-


शिकाकाई में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K और विटामिन D जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को सॉफ्ट बनाता है।

मेथी दाने-


मेथी में प्राकृतिक रूप से प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व होते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ होती है।

हर्बल शैम्पू (herbal shampoo) बनाने के लिए सामग्री-



  • सूखा आंवला 50 ग्राम

  • रीठा 50 ग्राम

  • शिकाकाई 50 ग्राम

  • मेथीदाने 50 ग्राम


हर्बल शैम्पू (herbal shampoo) बनाने का तरीका-


हर्बल शैम्पू (herbal shampoo) बनाने के लिए आपको आंवला, रीठा, शिकाकाई और मेथीदाने को साफ पानी से धो लें। फिर इनको एक साथ रात भर के लिए दो गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन सबको अच्छी तरह से हाथों से मसल लें और इनको पकाने के लिए किसी पैन में गैस पर रखें।

आपको गैस की आंच धीमी रखनी है। जब इसका पानी दो गिलास से एक गिलास रह जाए, तो गैस को बंद कर दें और इसको ठंडा होने दें। जब यह अच्छी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे किसी दूसरे बर्तन में छान लें और फिर किसी बोतल में भरकर रख दें। आप इस शैम्पू को एक महीने तक चला सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…