24 घण्टे ऑनलाइन

मॉनसून में हैंडबैग में लग गई है फफूंद, तो बिना धोए ऐसे करें साफ

अगर आपको बताया जाए कि आपके हैंडबैग (Handbag) में बीमारी फैलाने वाले कीटाणु हो सकते हैं, तो आपका क्या कहना होगा? दरअसल, हैंडबैग की सफाई आसान नहीं होती है और इसलिए उसे बिना धोए साफ करना हो तब तो आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत…

24GhanteOnline
July 15, 2026
3 min read

अगर आपको बताया जाए कि आपके हैंडबैग (Handbag)  में बीमारी फैलाने वाले कीटाणु हो सकते हैं, तो आपका क्या कहना होगा? दरअसल, हैंडबैग की सफाई आसान नहीं होती है और इसलिए उसे बिना धोए साफ करना हो तब तो आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी। लेदर बैग्स को तो धोने का कोई ऑप्शन नहीं होता और अगर इनमें एक बार फंगस लगनी शुरू हो गई, तो उसका इलाज करना मुश्किल हो जाता है।

अगर आपके साथ भी यह समस्या आ रही है, तो हम आपको कुछ घरेलू हैक्स बताते हैं जिनकी मदद से आप यह काम कुछ ही मिनटों में कर सकती हैं। हां, पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि आप किस तरह का बैग (Handbag) साफ कर रही हैं। कैनवास बैग, सिंथेटिक बैग, लेदर बैग आदि साफ करने की ट्रिक्स अलग-अलग हो सकती हैं।

कैसे साफ करें कैनवास बैग (Handbag)?


- कैनवास बैग्स को साफ करने का सबसे आसान तरीका है उन्हें धोना, लेकिन अगर आप उन्हें धो नहीं सकती हैं, तो इन टिप्स को अपनाएं।

- सबसे पहले आप बैग को पूरी तरह से खाली कर दें।

- अब आप दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा और पानी की मिक्सचर घिसें।

- आप कैनवास बैग को सफेद सिरके से भी साफ कर सकती हैं। पानी में सफेद सिरके को डाइल्यूट करें और उस पानी में बस यह बैग भिगोकर सुखा दें। आपको अलग से इसे धोने की या रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

- स्टेन रिमूवर आप सीधे बैग पर लगाएं और उसे साफ करें।

कैसे साफ करें लेदर बैग (Handbag)?


- लेदर बैग को आप ऐसे ही साफ नहीं कर सकती हैं। इसमें पानी लगाना और ज्यादा खतरनाक होगा।

- सबसे पहले किसी लिंट रोलर या फिर टूथब्रश से लेदर बैग के अंदर का फैब्रिक खाली करें।

- आप इसकी बाहरी लाइनिंग को भी लिंट रोलर से साफ कर सकती हैं।

- किसी माइक्रोफाइबर कपड़े में आप थोड़ा सा साबुन लगाएं और उससे बैग की बाहरी लाइनिंग को साफ करें। ध्यान रखें कि यहां पर ज्यादा पानी इस्तेमाल नहीं करना है।

- अगर लेदर बैग में फंगस मिल गई है, तो 1 मग पानी में 1/2 कप सफेद सिरका, 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर स्प्रे बॉटल में भरें और इस स्प्रे से ही आपको बैग को साफ करना है।

- इसके बाद आपको बैग को माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करना है।

- लेदर बैग को साफ करने के बाद आप इसे कम से कम रात भर अच्छे से सूखने के लिए छोड़ दें।

- ध्यान रखें कि आप जब भी बैग साफ करें तब उसमें सामान बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

कैसे साफ करें सिंथेटिक बैग (Handbag)?


- सिंथेटिक बैग्स को साफ करना ज्यादा आसान है। इन्हें सिर्फ गीले कपड़ों से साफ करना भी आसान है।

- आप बेकिंग सोडा और सफेद सिरके के मिक्सचर से भी इन्हें साफ कर सकती हैं।

- अगर आप कपड़े को साबुन के पानी में डुबोकर उसे साफ करना चाहें, तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

- सिंथेटिक बैग्स के साथ बस तभी दिक्कत आती है, अगर उनका कलर छूट रहा हो। ऐसे केस में साबुन का पानी बेस्ट होगा, सिरका या बेकिंग सोडा नहीं काम करेगा।

- इन बैग्स को धूप में सुखाने की कोशिश ना करें क्योंकि इससे परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।

- हर दो हफ्ते में एक बार तो बैग को धो लेना चाहिए। बाकी अगर आप किसी वजह से ऐसा नहीं कर पा रही हैं, तो भी आप उसका सामान निकालकर उसे खाली करके थोड़ी देर ऐसे ही हवा में छोड़ दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…