ऐसे करें मेकअप ब्रश की सफाई
मेकअप (Makeup) करना आजकल की लड़कियों की दिनचर्या में शुमार हो गया है। फाउंडेशन से लेकर कंसीलर, कंटोर, ब्लश और ब्राउंजर का इस्तेमाल वो कई बार त्वचा को खूबसूरत दिखाने के लिए करती हैं। इन मेकअप को चेहरे पर अप्लाई करने के…
मेकअप (Makeup) करना आजकल की लड़कियों की दिनचर्या में शुमार हो गया है। फाउंडेशन से लेकर कंसीलर, कंटोर, ब्लश और ब्राउंजर का इस्तेमाल वो कई बार त्वचा को खूबसूरत दिखाने के लिए करती हैं। इन मेकअप को चेहरे पर अप्लाई करने के लिए अलग-अलग तरह के ब्रश (Makeup Brushes) आते हैं। जिनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नहीं तो ये खूबसूरत दिखाने के साथ ही त्वचा को बीमार भी कर सकते हैं।
सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि मेकअप ब्रश की सफाई क्यों जरूरी है। ब्रश की सफाई मेकअप को हाइजीनिक बनाने के लिए बहुत जरूरी है। एक सर्वे में बताया गया है कि करीब 25 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जो अपने मेकअप ब्रश की सफाई नहीं करती हैं। लेकिन ये जानना जरूरी है कि गंदे ब्रश से मेकअप करने से ऑइली मेकअप होने और डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है। वहीं साफ-सुथरे मेकअप ब्रश से मेकअप अच्छी तरह से अप्लाई होता है।
अगर आप रोजाना मेकअप करने वालों में से एक हैं तो हर दो सप्ताह पर ब्रश को धोना बहुत जरूरी है। अगर आप लिक्विड मेकअप जैसे कंसीलर, फाउंडेशन लगाती हैं तो सप्ताह में हर बार ब्रश को धोना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि मेकअप ब्रश लंबे समय के लिए नहीं होते हैं। अगर ब्रश का कलर बदल गया है या उसमें से बदबू आ रही है तो जरूरी है कि इसे बदल दिया जाए। ब्रश को धोने के लिए ये सरल तरीके काफी काम आएंगे।
किसी बाउल में पानी और दो से तीन बूंद शैंपू को लेकर उसे हिलाकर झाग बना लें। अब घोल में पांच मिनट के लिए ब्रश को भिगो दें। ब्रश से मेकअप के सारे कण निकल जाने के बाद उसे सादे पानी से धो कर सूखने के लिए रख दें।
मेकअप ब्रश को साफ करने के लिए बाजार में क्लींजिग ऑयल स्टिक भी आता है। जिसकी मदद से ब्रश को बैक्टीरिया फ्री आसानी से किया जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
