दस मिनट में रेडी होना है तो ऐसे करें ऑफिस मेकअप
ऑफिस आने जाने वाली महिलाओं के लिए ड्रेसिंग सेंस के साथ साथ मेकअप (Makeup) पर भी ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। अगर चेहरे पर बहुत अधिक मेकअप हो या फिर जरा सी चूक हो जाए तो हंसी मजाक का पात्र बन सकती है। क्योंकि मेकअप और…
ऑफिस आने जाने वाली महिलाओं के लिए ड्रेसिंग सेंस के साथ साथ मेकअप (Makeup) पर भी ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। अगर चेहरे पर बहुत अधिक मेकअप हो या फिर जरा सी चूक हो जाए तो हंसी मजाक का पात्र बन सकती है। क्योंकि मेकअप और ड्रेसिंग सेंस से कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
ऑफिस के लिए कैसा मेकअप (Makeup) करें इसे लेकर अधिकतर लड़कियों और महिलओं को कन्फ्यूजन रहती है। ऐसा इसलिए क्योकि कई बार मेकअप डार्क हो जाता है या फिर कई बार बहुत ही लाइट हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको ऑफिशियल मेकअप करने का सही तरीका बता रहे है। आसान से मेकअप स्टेप्स से दस मिनट में मेकअप करके रेडी हो जाएगी।
मेकअप (Makeup) से सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करके सुखा कर मॉइस्चराइजर लगा लें। इसके बाद प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर बड़े रोमछिद्रों को कम कर सकता है और मेकअप को लंबे समय तक टिका कर रख सकती है।
इसके बाद ऑफिस मेकअप में हल्के और लंबे समय तक टिकने वाले फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपकी स्किन के रंग से मैच होता है।
इसके बाद नंबर आता है कंसीलर का। चेहरे के दाग धब्बों और आंखों के नीचे के काले घेरों को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें।
इसके बाद नंबर आता है आंखों के मेकअप की। इसमें ऑफिस मेकअप में जेल बेस्ड आईलाइनर का इस्तेमाल करें। ये आसानी से खराब नहीं होगा। अच्छे लुक के लिए आईलाइनर की एक पतली लेयर लगाएं और फिर इसे थोड़ा स्मज करें।
इसके बाद अपने गालों और नाक के ऊपरी हिस्से पर थोड़ी ब्लश लगाएं। बहुत अधिक डार्क रंग का ब्लश लगाने से बचें।ऑफिस लुक में नेचुरल रंग का ब्लश ही अच्छा लगता है। फिर अपने होंठो पर हल्के रंगो के लिप कलर का इस्तेमाल करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
