24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे पता करें अपनी स्किन की अंडरटोन, कपड़े स्लेक्ट करने में मिलेगी मदद

इन दिनों अंडरटोन (Undertone) कैसे चेक करें? ये काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो आ रहे हैं। जिसमे कलाई की नसों को देखकर स्किन की अंडरटोन पता करने का तरीका बताया जा रहा है। जिससे कि आप अपने कूल या वार्म…

24GhanteOnline
March 19, 2026
2 min read
ऐसे पता करें अपनी स्किन की अंडरटोन, कपड़े स्लेक्ट करने में मिलेगी मदद

इन दिनों अंडरटोन (Undertone) कैसे चेक करें? ये काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो आ रहे हैं। जिसमे कलाई की नसों को देखकर स्किन की अंडरटोन पता करने का तरीका बताया जा रहा है। जिससे कि आप अपने कूल या वार्म स्किन से मैच करते कपड़े पहनकर और भी ज्यादा खूबसूरत दिख सकें। लेकिन समस्या ये है कि काफी सारे लोगों को अपनी कलाई की नसों का सही रंग पता ही नहीं चलता। ऐसे में क्या करें कि अंडरटोन (Skin Undertone)का पता आसानी से चल जाए। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर आसानी से अंडरटोन पता करने का तरीका बताया गया है। जो आपको कपड़ों का कलर सेलेक्ट करने में जरूर मदद करेगा।

ऐसे करें स्किन की अंडरटोन (Skin Undertone) का पता


फैशन और स्टाइल व्लॉगर चारू ने स्किन की अंडरटोन (Skin Undertone) पता करने का तरीका शेयर किया है। तो चलिए जानें कैसे आप पता कर सकती हैं स्किन की अंडरटोन।

कलर से चेक करें


सबसे पहले चेक करें कि आपके ऊपर सफेद रंग का कपड़ा ज्यादा खूबसूरत दिखता है या फिर ऑफ व्हाइट कलर का कपड़ा। इसे चेक करने के लिए बिल्कुल सिंपल कपड़े को चुनें जैसे की प्लेन व्हाइट टीशर्ट। अगर आप पर सफेद रंग ज्यादा अच्छा लगता है तो इसका मतलब है कि आपकी अंडरटोन कूल है। वहीं ऑफ व्हाइट कलर अच्छा लग रहा तो इसका मतलब है कि आपकी अंडरटोन वार्म है। वहीं न्यूट्रल अंडरटोन पर लगभग दोनों ही कलर अच्छे लग सकते हैं

ज्वैलरी से चेक करें


इसी तरह से सिंपली आप सिल्वर कलर की रिंग या ज्वैलरी पहनकर देखें। फिर गोल्डन कलर की रिंग या ज्वैलरी पहनकर चेक करें। अगर सिल्वर कलर या लाइट शेड वाली ज्वैलरी आप पर जंच रही तो इसका मतलब है कि आपकी अंडरटोन कूल है। वहीं अगर गोल्डन या ब्राइट शेड की ज्वैलरी जंच रही तो आपकी अंडरटोन वार्म होगी। जिस पर वार्म कलर के कपड़े ज्यादा अच्छे दिखेंगे।

वहीं न्यूट्रल अंडरटोन वालों पर कई बार दोनों तरह के शेड अच्छे लग सकते हैं। ऐसे में उनके लिए कलर को चुनना काफी आसान हो जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…