24 घण्टे ऑनलाइन

रक्षाबंधन पर बहन को ऐसे फील करवाएं स्पेशल, यादगार बन जाएगा त्योहार

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार हर साल आता है और इस खास दिन पर भाई-बहन के बीच की एक अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिलती है। भाई और बहन के रिश्ते में लड़ाई-झगड़े भी होते हैं और बेशुमार प्यार भी, ऐसे में रक्षाबंधन के…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार हर साल आता है और इस खास दिन पर भाई-बहन के बीच की एक अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिलती है। भाई और बहन के रिश्ते में लड़ाई-झगड़े भी होते हैं और बेशुमार प्यार भी, ऐसे में रक्षाबंधन के त्योहार पर अगर आप अपनी बहन को खुश करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ सरप्राइज आइडियाज देने वाले हैं, जिनसे आपकी बहन खुश हो जाएगी। आप पहले से इन सरप्राइज को प्लान कर लें ताकि रक्षाबंधन के दिन आप बहन को सरप्राइज कर पाएं।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को बहन के लिए कैसे बनाएं खास-


रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर आप अपनी बहन के लिए उसकी फेवरेट डिश बना सकते हैं। यूं तो आपको कई बार बहन ने कुछ न कुछ बनाकर खिलाया होगा लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को अपने हाथों से बना खाना खिलाकर सरप्राइज दें। ऐसा करने से आपकी बहन बहुत खुश होगी।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन को यादगार बनाने के लिए आप बहन के साथ फन एक्टिविटीज प्लान कर सकते हैं। आप बाहर कहीं गेम खेलने के लिए बहन के साथ जा सकते हैं। आजकल मॉल में कई तरह के गेम्स होते हैं, जिन्हें यंग जनेरेशन काफी पसंद करती है।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर आप अपनी बहन के साथ उन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं, जहां आप बचपन में साथ गए हों। ऐसी जगहों पर जाकर आपको अपना बचपन याद आएगा और एक बार फिर नई यादें भी बनेंगी। अगर आप कहीं बाहर की ट्रिप सरप्राइज में प्लान कर रहे हैं तो अपने माता-पिता को भी साथ लेकर जाएं, ताकि आप सभी एक बार फिर अपने पुराने दिनों को साथ में एंजॉय कर सकें।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर आप अपनी बहन के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आप पहले से फिल्म की टिकट ले कर रखें और फिर अपनी बहन को सीधे फिल्म दिखाने के लिए ले जाएं। इसके अलावा आप घर में भी बहन के साथ उसकी फेवरेट कोई पुरानी फिल्म देख सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…