गर्दन का कालापन होगा दूर, आज़माएं ये आसान टिप्स
आमतौर पर देखा जाता हैं कि महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सिर्फ चहरे पर ध्यान देती हैं और इससे नजदीक गर्दन (Neck) को नजरअंदाज कर देती हैं। गर्दन की सही से सफाई ना होने के कारण यहां पसीने के कारण मृत कोशिकाएं जमा…
आमतौर पर देखा जाता हैं कि महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सिर्फ चहरे पर ध्यान देती हैं और इससे नजदीक गर्दन (Neck) को नजरअंदाज कर देती हैं। गर्दन की सही से सफाई ना होने के कारण यहां पसीने के कारण मृत कोशिकाएं जमा होने लगती हैं और गर्दन पर कालापन छाने लगता हैं। गर्दन (Neck) का यह कालापन चहरे की सुंदरता को घटाने का काम करता है और कई बार हमें लोगों के सामने शर्मिंदगी का अहसास कराता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आप यहां बताए जा रहे घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर गर्दन के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
नींबू और शहद
नींबू और शहद मिला कर गले पर लगाने से पिगमेंटेशन को कम किया जा सकता है।नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी भी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और आपकी त्वचा को चमकदार और हल्का करने में मदद कर सकता है। शहद एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एक अच्छा मॉइश्चराइज भी है। तो इन दोनों को मिला कर गले पर लगाना आपके लिए खाफी फायदेमंद होगा।
सेब का सिरका
सेब का सिरका आपकी गर्दन का कालापन दूर करने में जादू की तरह काम कर सकता है। क्योंकि सेब का सिरका पीएच लेवल को बैलंस करने में बहुत मदद करता है। सेब का सिरका त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये त्वचा पर जमा होने वाली मृत त्वचा कोशिकाओं को भी हटा देता है। आप एक चम्मच सेब का सिरका लें और इसमें एक चम्मच पानी मिला लें। अब इस मिक्स को अपनी गर्दन पर रुई की मदद से लगा लें। इसे त्वचा पर दो से तीन बार लगाएं और फिर 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद गुलाबजल का स्प्रे करें और कपड़े से गर्दन को साफ कर दें। आप इस विधि को रोज अपनाएं। खासतौर पर रात को सोने से पहले ऐसा करें ताकि रातभर में आपकी त्वचा को रिपेयरिंग करने का पूरा समय मिले।
बेकिंग सोडा
डेड सेल्स भी पिंग्मेंटेशन का कारण बनते हैं। अगर आप मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा चमत्कारी तरीके से काम करता है। बेकिंग सोडा गहराई से गंदगी को साफ करता है और स्किन स्किन को भी कम करता है। बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं और इसे गले पर लगाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। एक बार जब यह सूख जाए, तो इसे रगड़ने के लिए गीली उंगलियों का उपयोग करें और फिर पानी से धो लें। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के बाद मॉइस्चराइज करना न भूलें।
ऐलोवेरा जेल
हम में से अधिकतर लोगों के पास एलोवेरा के पौधे आसानी से उपलब्ध होते हैं। इस पौधे में मिनरल और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। एलोवेरा जेल आपके गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है। ऐलोवेरा में पाए जाने वाले ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा में कालापन बढ़ाने वाले एंजाइम्स को अप्रभावी कर देता है। आप एक ऐलोवेरा का छोटा-सा टुकड़ा काट लें। इसके काटें निकाल दें और एक तरफ से इसे छील लें। अब गर्दन पर 5 मिनट के लिए इसे रगड़ें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसके बाद गीले कपड़े से गर्दन को साफ करें और मॉइश्चराइजर लगा लें। आपको हर दिन ताजा ऐलोवेरा अपनी गर्दन पर लगाना है। यह विधि भी आप रात के समय ही अपनाएं ताकि त्वचा पर गहराई से असर हो और जल्दी परिणाम मिले। ताजा ऐलोवेरा ना होने पर ऐलोवेरा जेल का उपयोग भी कर सकती हैं।
आलू का रस
आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा को लाइट करते हैं। आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जो कि स्किन व्हाइटनिंग में मदद करता है और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिला सकता है। आपको बस कुछ महीनों के लिए हर दूसरे दिन 15-20 मिनट के लिए प्रभावित क्षेत्रों पर आलू का रस लगाना है, और आपको एक साफ अंतर दिखाई देगा। ये गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
