24 घण्टे ऑनलाइन

Laptop में Virus का ‘रेड अलर्ट’! ये 4 संकेत दिखते ही लें एक्शन, नहीं तो हो जाएगा नुकसान!

Laptop चलाते हैं तो सिस्टम की देखभाल करना भी जरूरी है, अगर आपका भी सिस्टम इंटरनेट से कनेक्ट रहता है या फिर आप डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी को लैपटॉप से कनेक्ट करते हैं तो इससे आपके भी सिस्टम में Virus की एंट्री का खतरा…

24GhanteOnline
November 22, 2025
2 min read

Laptop चलाते हैं तो सिस्टम की देखभाल करना भी जरूरी है, अगर आपका भी सिस्टम इंटरनेट से कनेक्ट रहता है या फिर आप डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी को लैपटॉप से कनेक्ट करते हैं तो इससे आपके भी सिस्टम में Virus की एंट्री का खतरा बढ़ जाता है. हम आज आप लोगों को इस बात की जानकारी देने वाले हैं कि आप कैसे इस बात का पता लगा सकते हैं कि वायरस की लैपटॉप में एंट्री हो चुकी है या नहीं. इसी के साथ आपकोये भी बताएंगे कि अगर लैपटॉप में वायरस आ गया है तो आप बचने के लिए क्या कर सकते हैं?

सिस्टम क्रैश की समस्या


बिना किसी खराबी के अगर आपका भी लैपटॉप (Laptop) बार-बार क्रैश हो रहा है तो समझ जाइए कि आपके सिस्टम में वायरस की एंट्री हो चुकी है. दरअसल, वायरस या फिर कह लीजिए मैलवेयर न केवल ऐप्स को Non Responsive बनाते हैं बल्कि सिस्टम भी बार-बार क्रैश होने लगता है.

पॉप-अप एड दिखना


आपका सिस्टम अगर इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है, इसके बावजूद आप लोगों को लैपटॉप में पॉप-अप एड दिख रहा है तो समझ जाइए कि सिस्टम में वायरस की एंट्री हो चुकी है. इस तरह के Ad पर अगर आपने गलती से क्लिक कर दिया तो आपका सिस्टम में मौजूद डेटा का नुकसान भी हो सकता है.

अचानक परफॉर्मेंस हो जाए स्लो


अगर अचानक से लैपटॉप में किसी भी प्रोग्राम को खोलने में देरी हो रही हो, फाइल लोड होने में देरी हो रही हो या फिर सीपीयू और रैम का अचानक से 70 से 80 फीसदी तक भर जाना. कुल मिलाकर अगर आपके भी सिस्टम की परफॉर्मेंस गिरने लगी है तो ये सब वारयस की वजह से हो सकता है.

फाइल या सेटिंग्स में बदलाव


अगर आपकी भी जरूरी फाइल्स सिस्टम से गायब होने लगी है या फिर फाइल का नाम खुद से बदल गया है या फिर आपको सिस्टम में कोई अजीब सा फोल्डर या आइकन दिखाई दे तो समझ जाइए कि ये सब वायरस की वजह से हो रहा है.

How to Remove Virus from Laptop


अगर आपके सिस्टम में Antivirus नहीं है तो पहले किसी अच्छी कंपनी का एंटीवायरस खरीद लीजिए और फिर फुल सिस्टम को स्कैन करें. इसके बाद एंटी वायरस आपको सिस्टम से वायरस को हटाने का भी रास्ता दिखाएगा, बस स्टेप्स को फॉलो करते जाइए. अगर आपने वायरस को सिस्टम से नहीं हटाया तो आपका जरूरी डेटा का नुकसान हो सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…