24 घण्टे ऑनलाइन

बदलते मौसम में सेंसेटिव स्किन का ऐसे रखें खास ख्याल

संवेदनशील त्वचा यानि सेंसेटिव त्वचा (sensitive skin) , वह जिस पर कुछ भी लगाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। इस त्वचा (sensitive skin) पर संक्रमण होने का खतरा हमेशा ही बना रहता है और इसी वजह से इसका ख्याल हर मौसम में या…

24GhanteOnline
March 14, 2025
2 min read

संवेदनशील त्वचा यानि सेंसेटिव त्वचा (sensitive skin) , वह जिस पर कुछ भी लगाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। इस त्वचा (sensitive skin) पर संक्रमण होने का खतरा हमेशा ही बना रहता है और इसी वजह से इसका ख्याल हर मौसम में या कुछ भी नया सौंदर्य प्रसाधन लगाने से पहले रखना होता है।

बिना सलाह के कुछ भी लगाना चेहरे की परेशानियों को बढ़ावा देता है। इसके लिए जरूरी है, की आप उन चीज़ो का इस्तेमाल करना बंद कर दे जो आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त न हो, और साथ ही खाने का भी विशेष ध्यान रखे। तो आइये जानते है इस त्वचा को साफ़ और संक्रमण रहित करने के तरीको के बारे में.......

# पानी

धुल मिटटी की वजह से चेहरे पर गंदगी आ जाती है जो चेहरे पर संक्रमण का कारण बनता है इसके लिए दिनभर में त्वचा को 2-3 बार पानी से अच्छे से साफ करे। इससे त्वचा पर से गंदगी साफ हो जाती है, और रोज़ाना 8-10 गिलास पानी का सेवन करे। पानी का सेवन करना दिनभर ताज़गी का अहसास कराएगा।

# दूध

दिन में 2-3 बार चेहरे पर ठन्डे पानी से छींटे मारे और दूध से चेहरा साफ करे। ऐसा करने से करने से न तो चेहरे पर गंदगी होगी और न ही किसी भी वजह से संक्रमण हो पायेगा।

# मसाले युक्त खाने को मनाही

खाने पीने की गलत आदतों की वजह से भी ऐसी त्वचा हो जाती है। इसलिए खाने को सही समय पर खाए और अधिक मसाले युक्त खाने का सेवन करना बंद कर दे।

# सौंदर्य प्रसाधनो से बचे

दुसरो की सोंदर्य सामग्री का प्रयोग करने से बचे, क्योकि दुसरो की सोंदर्य प्रसाधनो का उपयोग करना संक्रमण का कारण होता है। संक्रमण से बचना है तो किसी का भी सामान का उपयोग न ही के बराबर करे।

# चिकित्सक की सलाह

कील, मुंहासे और दाग धब्बे को हटाने के लिए किसी भी प्रकार के पदार्थो का प्रयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य ले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…