24 घण्टे ऑनलाइन

इन लक्षणों से करें ब्लड कैंसर के शुरुआती स्टेज की पहचान

ब्लड कैंसर (Blood Cancer) जिसे ल्यूकेमिया भी कहा जाता है, एक जानलेवा बीमारी है। भारत में प्रतिवर्ष इसके 10 लाख के करीब मामले सामने आते हैं। दरअसल, ब्लड कैंसर शरीर के रक्त को दूषित करता है और इंसान को इतना बहुत अधिक…

24GhanteOnline
October 28, 2025
2 min read

ब्लड कैंसर (Blood Cancer)  जिसे ल्यूकेमिया भी कहा जाता है, एक जानलेवा बीमारी है। भारत में प्रतिवर्ष इसके 10 लाख के करीब मामले सामने आते हैं। दरअसल, ब्लड कैंसर शरीर के रक्त को दूषित करता है और इंसान को इतना बहुत अधिक कमजोर बना देता है कि उसकी मौत भी हो जाती है। दरअसल, इस कैंसर की वजह से शरीर में खून बनने की प्रक्रिया रूक जाती है और कोशिकाएं अपना काम ठीक से नहीं कर पाती हैं। अगर शुरुआत में ही इसके लक्षणों का पता लगाकर उसका इलाज शुरू कर दिया जाए तो इस बीमारी से पीड़ित कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

वैसे तो कई लोगों को नींद पूरी न होने की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होती है, लेकिन अगर आपके साथ नींद पूरी होने के बाद भी ऐसी समस्या बनी रहती है तो यह ल्यूकेमिया का लक्षण हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि किसी-किसी को एनीमिया की शिकायत होने पर भी थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।

अगर आप थोड़ा सा चल लेते हैं या सीढ़ी चढ़ते ही सांस फूलने लगती है तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यह ब्लड कैंसर का लक्षण हो सकता है।

मसूड़ों में सूजन की समस्या भी ब्लड कैंसर के लक्षणों में से एक है। इसके अलावा बिना किसी कारण के शरीर पर नीले धब्बों का दिखाई देना भी ल्यूकेमिया का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, ऐसा तब होता है जब शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं का बनना बंद हो जाता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…