24 घण्टे ऑनलाइन

हेल्दी लीवर के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड

स्वस्थ शरीर के लिए लिवर (liver) का सही ढंग से काम करना बेहद जरूरी है। लिवर (liver) शरीर के अहम हिस्सों में से एक है, जिससे पूरी पाचन क्रिया नियंत्रित होती है। खाना पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का काम लिवर ही करता है।…

24GhanteOnline
February 7, 2026
2 min read

स्वस्थ शरीर के लिए लिवर (liver) का सही ढंग से काम करना बेहद जरूरी है। लिवर (liver) शरीर के अहम हिस्सों में से एक है, जिससे पूरी पाचन क्रिया नियंत्रित होती है। खाना पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का काम लिवर ही करता है।

लिवर (liver) के सेहतमंद होने से पाचन शक्ति (Digestion Power) भी मजबूत होती है। खानपान में जरा सी भी लापरवाही का असर सबसे पहले लिवर पर ही पड़ता है। इसलिए लिवर को मजबूत बनाए रखने के लिए हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

चुकंदर - इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) पाए जाते हैं जो जो शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। इसे आप सलाद या जूस के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लहसुन - लहसुन के अंदर सेलेनियम (selenium) नाम का खनिज पदार्थ पाया जाता है जो लीवर को साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी और बी 6 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और ये सभी लीवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां - हरी सब्जियां पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज का भंडार होती हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों और हानिकारक रसायनों को नष्ट करने में लीवर की मदद करते हैं।

बेरीज- क्रैनबेरी और ब्लूबेरी में एंथोसायनिन होता है जो लिवर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है। इनमें पॉलीफेनोल्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बेहतर करने का काम करते हैं।

खट्टे फल - खट्टे फलों के अंदर साइट्रिक एसिड, विटामिन सी, पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ाते हैं और सूजन को कम करते हैं और साथ ही साथ यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…