24 घण्टे ऑनलाइन

एडवेंचर के हैं शौकीन तो चले आए मनाली

जब भी देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों की बात आती हैं तो उसमें मनाली (Manali) का नाम जरूर सामने आता हैं जहां आप अकेले, पार्टनर के साथ या पूरे परिवार को घुमाने लेकर जा सकते हैं। रोमांस हो या रोमांच, मनाली हर तरह से पर्यटकों के…

24GhanteOnline
April 12, 2025
4 min read
एडवेंचर के हैं शौकीन तो चले आए मनाली

जब भी देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों की बात आती हैं तो उसमें मनाली (Manali) का नाम जरूर सामने आता हैं जहां आप अकेले, पार्टनर के साथ या पूरे परिवार को घुमाने लेकर जा सकते हैं। रोमांस हो या रोमांच, मनाली हर तरह से पर्यटकों के दिल में बस जाता है। अपने बेहतरीन नजारे और खूबसूरत वादियों के कारण मनाली (Manali) लाखों लोगों के फेवरिट हिल स्टेशनों में से एक है।

यहां बर्फ से ढके पहाड़, नदी, घाटियां पर्यटकों को अपनी तरफ खींच ही लेती है। लेकिन इसी के साथ ही मनाली ओ साहसिक गतिविधियों अर्थात एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता हैं। अज हम आपको बताने जा रहे है कि आप मनाली (Manali) में किन-किन एडवेंचर एक्टिविटी के रोमांच का मजा ले सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...


adventure activities in manali,manali tourism,himachal pradesh,holidays,travel guide,travel tips

ट्रैकिंग

ट्रैकिंग मनाली (Manali) की सबसे प्रमुख एडवेंचर एक्टिविटी है। यहां के कई पर्यटन स्थलों पर आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। ट्रैकर्स को पर्वतों और जंगलों से कई-कई किलोमीटर तक ट्रैकिंग का मजा दिलाया जाता है। इन रास्तों से आपको नदियां, झरने, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलते हैं। यहां पर्यटक अपनी इच्छा और क्षमता के अनुसार आसान से कठिनाई स्तर तक ट्रैकिंग मार्ग चुन सकता है।

मोटरबाइकिंग

पहाड़ों पर मोटर बाइक को चलाना बेहद हिम्मत और जोश का काम माना जाता है। पर्यटक यहां पर गाटा लूप्स, मोरे प्लेन्स, बारालाचा ला दर्रा , खारदुंग ला दर्रा , नुब्रा वैली, कारगिल, द्रास, पैंगोंग त्सो, कीलोंग, तानलांग ला और रुमसे जैसे पर्यटन स्थलों के माध्यम से ड्राइव करते हुए मोटरबाइकिंग का मजा ले सकते हैं।

 

adventure activities in manali,manali tourism,himachal pradesh,holidays,travel guide,travel tips

स्नो स्कूटर

मनाली में मजेदार साहसिक खेलों में से एक है स्नो स्कूटर है। इस खेल ने काफी लोकप्रियता हासिल की है और पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद भी किया जाता है। इस स्कूटर के जरिए आप बर्फ में चलाते हुए 2 किमी तक जा सकते हैं। आप ये स्कूटर या तो ट्रेनर की मदद से चला सकते हैं या फिर खुद से भी इस स्कूटर को चलाकर इसका मजा ले सकते हैं। सोलांग घाटी या रोहतांग दर्रा में आप स्नो स्कूटर का लुत्फ उठा सकते हैं।

adventure activities in manali,manali tourism,himachal pradesh,holidays,travel guide,travel tips

रिवर राफ्टिंग

रिवर राफ्टिंग एक वॉटर स्पोर्ट है। इसमें पांच-छह व्यक्ति का ग्रुप एक बोट में बैठता है, फिर ठंडे पानी की तेज धाराओं के साथ अपने लक्ष्य बिंदु तक पहुंचता है। मनाली में रिवर राफ्टिंग करने का अलग मजा है। ये जगह व्हाइट वॉटर राफ्टिंग के लिए फेमस है। राफ्टिंग के दौरान आप यहां के खूबसूरत नजारों को भी एंजॉय कर सकते हैं। पिरडी से शुरू होती ये राफ्टिंग बजाउरा, भुंतार, मौहाल और कातरैन को कवर करती है।


adventure activities in manali,manali tourism,himachal pradesh,holidays,travel guide,travel tips

रिवर क्रॉसिंग

किसी नदी पर बोटिंग का मजा तो आपने खूब लिया होगा। हो सकता है आपको तैराकी का भी शौक हो लेकिन नदी को ऊपर से रस्सी के सहारे क्रॉस करने के बारे में क्या ख्याल है? यह ऐसी अडवेंचर ऐक्टिविटी है जो मनाली ट्रिप में आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। रिवर क्रॉसिंग वन विहार और सोलंग घाटी में करवाई जाती है।


adventure activities in manali,manali tourism,himachal pradesh,holidays,travel guide,travel tips

स्कीइंग

दुनिया भर के पर्यटक रोहतांग पास में स्कीइंग करने आते हैं। यहां नए और अनुभवी दोनों लोगों के लिए स्कीइंग की व्यवस्था है। विशेषज्ञों की देखरेख में स्कीइंग का मौका मिलेगा। सोलंग घाटी, रोहतांग, मढ़ी, गुलाबा और धुंडी स्किंग के लिए बेहद प्रसिद्ध है।


adventure activities in manali,manali tourism,himachal pradesh,holidays,travel guide,travel tips

जिपलाइनिंग एक्टिविटी

जिपलाइनिंग में कमर पर एक रस्सी बांधी जाती है जिससे आपको एक छोर से दूसरे छोर तक जाना होता है। जिपलाइनिंग में बंधी केबल स्टेनलेस स्टील की बनी होती है। जिपलाइनिंग एक ट्रेंडिंग एडवेंचर स्पोर्ट है। पार्क में स्काई साइकिलिंग के बाद जिप लाइन ट्रैक का भी सफल ट्रायल हुआ है। यहां 577 मीटर लंबा जिप ट्रैक लाइन भारत का सबसे ऊंचा नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैयार किया गया है। यह उत्तर भारत में सबसे लंबा जिप लाइन है। जिप लाइन पर्यटकों को रोमांचित कर देगा। गुलाबा के इस नेचर पार्क में टूरिस्ट के लिए सभी सुविधाओँ का भी इंतजाम है।


adventure activities in manali,manali tourism,himachal pradesh,holidays,travel guide,travel tips

पैराग्लाइडिंग

मनाली (Manali) में आने वाले पर्यटकों की लिस्ट में पैराग्लाइडिंग अक्सर टॉप पर होता है। मनाली के खूबसूरत वादियों के ऊपर पक्षी की तरह उड़ते चले जाने की रोमांच कल्पना नहीं की जा सकती है। बस, उड़ते हुए इसे महसूस ही किया जा सकता है। अगर आप भी गर्मियों में मनाली जा रहे हैं तो पैराग्लाइडिंग मिस मत करिएगा। पैराग्लाइडिंग सोलंग घाटी और मढ़ी में करवाई जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…