सर्दियों में डैंड्रफ ने सिर पर कर लिया बसेरा, तो घर पर बनाए ये तेल
बालों का झड़ना आजकल हर दूसरे इंसान की समस्या बन गई है। ऐसे में अगर डैंड्रफ (Dandruff) भी बालों पर अटैक कर दें तो मानों रातों की नींद ही उड़ जाती है। अगर आप भी इन दोनों परेशानियों से जूझ रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा तेल…
बालों का झड़ना आजकल हर दूसरे इंसान की समस्या बन गई है। ऐसे में अगर डैंड्रफ (Dandruff) भी बालों पर अटैक कर दें तो मानों रातों की नींद ही उड़ जाती है। अगर आप भी इन दोनों परेशानियों से जूझ रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा तेल बताएंगे जिसे आप न केवल आसानी से घर पर बना पाएंगे बल्कि आपकी दोनों समस्याओं के लिए ये तेल रामबाण साबित होगा। जानें क्या है ये तेल और इसे बनाने का तरीका क्या है।
गाजर और जैतून का तेल
गाजर सेहत के लिए बेहतरीन होती है ये तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आपको ये पता है यही गाजर आपके झड़ते बालों और डैंड्रफ की समस्या को खत्म कर सकती है। गाजर में विटामिन ए, ई, बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। इसी वजह से गाजर का तेल बालों को पोषण देता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
गाजर का तेल बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 गाजर
- जैतून का तेल
- एक जार
बनाने की विधि- इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक गाजर लें और उसे पानी से अच्छे से धुलकर सूख जाने दें। जब ये गाजर सूख जाए तो उसे कद्दूकस करें। अब इस कद्दूकस की हुई गाजर को एक कांच के जार में डालें।
अब इसी जार में जैतून का तेल डालें और ढक्कन को बंद कर दें। इस जार को एक हफ्ते के लिए ऐसी जगह पर रख दें जहां पर रोशनी ना आएं।
एक हफ्ते बाद आप देखेंगे कि तेल का रंग नारंगी हो गया है। अब इस तेल को छानें और एक दूसरे जार में कर दें। शैम्पू करने से करीब आधा घंटा पहले इस तेल से अच्छे से सिर की मसाज करें। खासतौर पर स्कैल्प पर।
इसके बाद शैम्पू करके धो लें। ऐसा करने से ना केवल बाल झड़ना बंद हो जाएगा बल्कि डैंड्रफ की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
