24 घण्टे ऑनलाइन

रात में नहीं आती नींद, तो करें ये काम

नई दिल्ली। अच्छी नींद (Good sleep) के लिए हम सभी अलग-अलग तरह के नुस्खे अपनाते हैं। बच्चों को नींद(sleep) न आने पर माता-पिता उन्हें किताब से कुछ कहानियां सुनाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक बड़ों को भी इससे फायदा होता है।…

24GhanteOnline
May 7, 2026
3 min read

नई दिल्ली। अच्छी नींद (Good sleep) के लिए हम सभी अलग-अलग तरह के नुस्खे अपनाते हैं। बच्चों को नींद(sleep) न आने पर माता-पिता उन्हें किताब से कुछ कहानियां सुनाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक बड़ों को भी इससे फायदा होता है। रात में सोने (sleep at night) से पहले कुछ देर अपनी मनपसंद किताब पढ़कर सोने (sleep reading a book) से एडल्ट्स को सुकून की नींद (sleep) आती है।

क्या है फूड कोमा? जादा खाने के बाद क्यों आती है नींद, जानिए पूरी वजह

कुछ लोग किताब इसलिए पढ़ते हैं ताकि उनके अंदर एंग्जाइटी कम हो।

चिंता दूर होती है- यदि सोने (sleep) के समय आपका दिमाग दौड़ने लगता है, तो पढ़ने की आदत आपको राहत दिला सकती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, हर दिन बेड टाइम से पहले आधा घंटा पढ़ना चाहिए। ये योगा करने और कॉमेडी वीडियो देखने जितना ही आरामदायक होता है।

स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है- किताब पढ़कर सोने से अच्छी नींद(sleep) आती है। 2021 में हुई 'द रीडिंग ट्रायल' नाम की ऑनलाइन स्टडी में पाया गया कि किताब पढ़ने वाले 42% लोगों की स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है।

इंसोमनिया से मिल सकती है राहत- नींद(sleep) न आने की बीमारी को इंग्लिश में इंसोमनिया कहा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए इलाज के साथ-साथ किताब पढ़ने का उपाय भी अपनाना चाहिए।

नींद का पीरियड लंबा होता है- किताब पढ़ने के लॉन्ग टर्म फायदों में नींद (sleep) का समय लंबा होना भी है। यदि आपकी नींद बार-बार टूटती है या जल्दी खुल जाती है, तो किताब पढ़ने की आदत डालें।

इमोशनल हेल्थ होती है बेहतर- कुछ लोग किताब इसलिए पढ़ते हैं ताकि उनके अंदर डिप्रेशन और एंग्जाइटी की भावना कम हो। यह नेगेटिव फीलिंग्स से अच्छा डिस्ट्रैक्शन है।

नींद के लिए फायदेमंद है कद्दू के बीज, जानिए और फायदे

मोबाइल फोन, टैबलेट या लैपटॉप पर किताबें पढ़ने से आप ब्लू लाइट के शिकार हो सकते हैं। दरअसल ब्लू लाइट इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स होती हैं, जो हमारे दिमाग और शरीर को बुरी तरह प्रभावित करती हैं।

2015 में अमेरिकी जर्नल PNAS में प्रकाशित हुई एक रिसर्च के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पढ़ाई करने से आपकी नींद (sleep)  को ये नुकसान हो सकते हैं-

आपका शरीर मेलाटोनिन नाम के स्लीप हॉरमोन का प्रोडक्शन कम कर सकता है।

आपकी स्लीप साइकिल बिगड़ सकती है।

आप ज्यादा देर जाग सकते हैं।

सुबह होने पर आप जरूरत से कम चौकन्ना रह सकते हैं।

आपकी बॉडी क्लॉक बिगड़ सकती है।

भरपूर नींद ना लेने के कारण हो सकती है ये बीमारियाँ

जिस तरह बच्चों को सोते समय माता-पिता कहानी सुनाते हैं, उसी तरह आप भी कहानी सुन सकते हैं। इससे मन को शांति मिलती है। साथ ही जो लोग अंधे होते हैं या जिन्हें पढ़ने या फोकस करने में परेशानी होती है, वे भी ऑडियो बुक की मदद ले सकते हैं।

बेड टाइम रूटीन के लिए ऐसी किताबों का चुनाव करें, जिन्हें पढ़ने के बाद आपको सुकून की नींद आ सके। इसका मतलब हॉरर, क्राइम और एक्शन की जगह कॉमेडी, रोमांटिक या कॉमिक बुक्स पढ़ सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह आपकी पसंद और सोचने की क्षमता पर निर्भर करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…