24 घण्टे ऑनलाइन

क्या आप भी ऐसे बांधती हैं बाल, तो हो जाए सावधान...

लंबे और मजबूत बाल (Hair) सभी लड़कियों की पहली पसंद होती है। आमतौर पर बालों की देखभाल सुबह ही होती है, जब हम शैम्पू, स्टाइलिंग और ब्रशिंग करते हैं, और रात को अपने बालों को ऊपर उठाकर एक जूड़ा बांध लेते हैं। लेकिन दिनभर…

24GhanteOnline
September 14, 2025
2 min read

लंबे और मजबूत बाल (Hair) सभी लड़कियों की पहली पसंद होती है। आमतौर पर बालों की देखभाल सुबह ही होती है, जब हम शैम्पू, स्टाइलिंग और ब्रशिंग करते हैं, और रात को अपने बालों को ऊपर उठाकर एक जूड़ा बांध लेते हैं।

लेकिन दिनभर हमें अपने बालों (Hair) के साथ जो कुछ (उन्हें बांधने, चोटी लगाने और पिन लगाने) भी करते हैं, वह आपके बालों की सेहत पर प्रभाव डाल सकता है। महिलाएं चेहरे या आंखों पर बार-बार बाल गिरने से परेशान रहती हैं। बालों को संभालने के लिए वो कसकर चोटी बांध लेती हैं।

लेकिन क्या आपको पता है हर समय बालों को कसकर बांधकर रखने से आप गंजेपन का शिकार हो सकती हैं। आइये आज हम बताते हैं आपको किस तरह टाईट बाल बांधने से आपको नुकसान होता हैं।

# बालों की पोनीटेल बनाकर ज्यादा जोर से रबड़ बैंड बांधने से भी बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में हमेशा लूस पोनीटेल बनाएं।

# बालों को बहुत टाइट करके जूड़ा या पोनीटेल बांधने से भी बाल खिंचते हैं। ऐसे में बालों को नुकसान होने से बचाने के लिए जितना संभव हो उतना ढीला जूड़ा या चोटी बनाएं। इसके अलावा चोटी बनाने के लिए प्लास्टिक के रबर बैंड की जगह फैब्रिक कवर इलास्टिक बैंड का इस्तेमाल करें।

उपाय :


# टूटने से रोकने के लिए अपनी चोटी को बांधने के लिए ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल करें जिसमें किसी प्रकार की धातु का इस्तेमाल न किया गया हो। अपने बालों को बांधने के लिए स्कार्फ का उपयोग करना सबसे सुरक्षित तरीका हो सकता है।

# यदि आपको अपने बालों को बांधने के लिए किसी चीज़ का इस्तेमाल करना ही हो तो उसे बहुत टाइट न बांधें। इसकी बजाय आप अपने बालों को मोड़कर एक ढीला जूड़ा बना सकती हैं और उसे खुलने से बचाने के लिए एक क्लिप लगा सकती हैं।

# इलास्टिक से अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए थोड़ा हेयर सीरम लगा सकते हैं और उन्हें टूटने से रोकने के लिए आप एक ऊंची पोनीटेल बना सकती हैं।

# कोशिश करें कि आप अपने बालों को खुला रखती हैं, खासकर सोते समय, ताकि तकिया पर सिर घुमाते हुए आपके बालों का घर्षण न हो और वे टूटने से बच जाएं।

# जब आपके बाल गीले हों तो उन्हें बांधने से बचें। गीले बालों में इलास्टिक बैंड लगाने से आपके बाल टूट सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…