इस आटे के इस्तेमाल से फेस पर आएगा निखार
धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे की चमक चली जाती है। चेहरे और त्वचा से गंदगी को साफ करके वापस चमक (glowing skin) लाने के लिए विशेषज्ञ घर का बना फेस पैक या पेस्ट रोजाना इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। तो आज हम आपको…
धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे की चमक चली जाती है। चेहरे और त्वचा से गंदगी को साफ करके वापस चमक (glowing skin) लाने के लिए विशेषज्ञ घर का बना फेस पैक या पेस्ट रोजाना इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
तो आज हम आपको घर पर आसानी से तैयार हो जाने वाला चावल के आटे के पेस्ट का इस्तेमाल बताएंगे। वैसे तो बहुत सारी चीजें रसोई में होती हैं जिनसे दमकती त्वचा पाई जा सकती है। लेकिन चावल का आटा बेहतर होता है।
चावल का फेस पैक बनाने के लिए चार चम्मच चावल लें और उन्हें तीन से चार घंटे के लिए भिगो दें और फिर उन्हें चार से पांच चम्मच कच्चा दूध डालकर पीस लें। अब इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और एक घंटे के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। हल्के हाथों से चेहरे को मलें और फिर ठंडे पानी से धो दें। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम तीन दिन लगाएं।
चावल का आटा डेड स्किन को भी निकालने में मदद करता है। इसके लिए चार चम्मच चावल भिगोकर पीस लें और फिर उसमें थोड़ा सा शहद और नींबू मिला लें। अब चेहरे पर लगाएं और एक घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें। इससे चेहरे पर मौजूद डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा में ताजगी आ जाएगी। चावल के पानी का इस्तेमाल कोरिया और जापान की महिलाएं अपने चेहरे को निखारने के लिए करती हैं।
चावल में अमीनो ऐसिड और विटामिन होते हैं जो त्वचा के लिए वाइटनिंग का काम करते हैं और उसे गंदगी से भी बचाते हैं। साफ त्वचा पाने के लिए चावल पीसकर उसमें शहद और तीन चम्मच दही मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और फिर चेहरे पर लगाएं। आधा घंटा चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। पांच मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
