24 घण्टे ऑनलाइन

फौरन ग्लो के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

लड़कियां आपनी खूबसूरती का ख़ास ध्यान रखती है लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब आपके पार्टनर ने अचानक फोन कर आपसे अच्छी तरह ड्रेस-अप होने के लिए कहा हो, क्योंकि उन्होंने एक खास शाम सिर्फ आपके साथ बीतने के लिए प्लान की…

24GhanteOnline
June 1, 2026
3 min read

लड़कियां आपनी खूबसूरती का ख़ास ध्यान रखती है लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब आपके पार्टनर ने अचानक फोन कर आपसे अच्छी तरह ड्रेस-अप होने के लिए कहा हो, क्योंकि उन्होंने एक खास शाम सिर्फ आपके साथ बीतने के लिए प्लान की है। जब ऐसा होता है तो आपके दिमाग़ में ये बाद में आता है कि क्या पहनें और कैसी लगेगी।

जब भी आपको जल्दी में अपने चेहरे पर ग्लो ( glow ) चाहिए हो, तो फौरन अपने किचन की तरफ दौड़ें क्योंकि चमकते चेहरे का राज़ वहीं छिपा है। क्या आप जानती हैं कि चेहरे पर सिर्फ शहद से मसाज करने पर ही आपको मनचाहा ग्लो मिल सकता है। खासकर, तब जब जल्दी में डेट का प्लान हो या फिर ऑफिस के बाद पार्टी का।

आज हम आपको बता रहे हैं किचन में मौजूद 5 ऐसे ब्यूटी एंड ग्लो ( glow ) टिप्स के बारे में जिन्हें आज़माना बेहद आसान है।

टमाटर और खीरे का रस


ये दो चीज़ें न सिर्फ आपके पेट के लिए फायदेमंद होती हैं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी अच्छी हैं। टमाटर और खीरे दोनों में पोर्स को टाइट करने का गुण होता है, जिससे आपका चेहरा फ्रेश लगता है। आप टमाटर और खीरे को ब्लेंड कर सकती हैं या ग्रेट भी कर सकती हैं। वहीं, अगर समय की कमी है तो इन सब्ज़ियों को काटें और इससे चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज करें। इससे आपका चेहरा चमक उठेगा। यकीन नहीं आता तो खुद आज़माकर देखें।

केला, दही, नींबू का रस और गुलाब जल


इन सभी चीज़ों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट बाद सूखने पर चेहरा धो लें।

आलू का रस


आलू का रस एल्कलाइन गुणों से भरपूर होता है और त्वचा को अच्छा ग्लो देता है। आलू के रस में शहद और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद धो लें और आप डेट पर जाने के लिए तैयार हैं।

कॉफी, दही, हल्दी


ये तीन ऐसी चीज़ें हैं जो किसी के भी किचन में आसानी से मिल जाएंगी। इन तीनों को मिलाएं और थोड़ी देर रख दें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ कर, इसे पूरे चेहरे पर लगा लें, खासकर आंखों के नीचे। लगाने के बाद इससे मसाज करें। 10 मिनट बाद धो लें। इससे आपके चेहरे पर ऐसा ग्लो आएगा कि आप हैरान रह जाएंगी।

शहद से मसाज


सबसे आसान और सिम्पल तरीका है कि आप अपने चेहरे को साफ करें और शहद से चेहरे पर धीरे और सरक्यूलर मोशन में 10 मिनट के लिए मसाज करें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें और मॉइश्चराइज़र लगा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…