24 घण्टे ऑनलाइन

घने बाल पाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

बाल (Hair) हमारी खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि महिला हो या पुरुष सभी को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। लंबे, घने और चमकदार बाल पाने की चाहत हर महिला की होती है। लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बाद…

24GhanteOnline
November 13, 2025
2 min read

बाल (Hair) हमारी खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि महिला हो या पुरुष सभी को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। लंबे, घने और चमकदार बाल पाने की चाहत हर महिला की होती है।

लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी लंबे बाल पाना एक सपना बन ही रह जाता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप भी लंबे बाल पा सकेंगी।

ट्रिमिंग


आप अगर लंबे बाल चाहती हैं तो कम से कम 8 से 10 हफ्तों के बाद ट्रिमिंग जरूर कराएं. ट्रिमिंग कराने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। प्रदूषण और सूरज की किरणों से बाल डैमेज हो जाते हैं, जिससे स्प्लिट एंड्स हो जाते हैं। ये स्प्लिट एंड्स बालों को बढ़ने से रोकते हैं। इसलिए ट्रिम कराते रहना चाहिए। ट्रिम कराने से स्प्लिट एंड्स कट जाते हैं और बाल बढ़ने लगते हैं।

कंडीशनिंग


आपने अक्सर देखा होगा कि बालों की जड़ों के मुकाबले नीचे के बाल ज्यादा रूखे और बेजान होते हैं। इसका मुख्य कारण यह कि बालों के निचले हिस्से को ठीक तरह से पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए बालों को कंडीशन करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे बाल डैमेज होने से बच जाते हैं। साथ ही बाल हेल्दी भी बनते हैं।

गर्म तेल से मसाज करें


बालों में गर्म तेल से मसाज करना बालों के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। हेल्दी बालों के लिए हफ्ते में एक बार गर्म तेल से मसाज करना बहुत जरूरी होता है। तेल की मसाज करने से झड़ते बालों की समस्या से भी राहत मिलती है। आप अगर अपने बालों को जल्दी लंबा बनाना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि बालों में नारियल या जैतुन के तेल की मसाज करें।

बालों में कंघी करें


बालों में कंघी करना उतना ही जरूरी है, जितना की तेल की मसाज। लेकिन इसके लिए सही कंघी का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है। कंघी करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से होता है। सोने से पहले कंघी जरूर करें। इससे जड़े मजबूत होती हैं और बाल भी जल्दी लंबे होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…