24 घण्टे ऑनलाइन

आपके बालों की हर समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली। लाइफस्टाइल में बदलाव और प्रदूषण के कारण ज्यादातर महिलाएं कई तरह की हेयर प्रॉब्लम (hair problem) का सामना कर रही हैं। इन परेशानियों में से एक है बेजान बाल। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी…

24GhanteOnline
September 14, 2025
3 min read

नई दिल्ली।  लाइफस्टाइल में बदलाव और प्रदूषण के कारण ज्यादातर महिलाएं कई तरह की हेयर प्रॉब्लम (hair problem) का सामना कर रही हैं। इन परेशानियों में से एक है बेजान बाल। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के  ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, इसी के साथ कुछ महिलाएं पार्लर में जाकर महंगे ट्रीटमंट भी करवाती हैं। वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिनके पास ये सब करवाने का समय ही नहीं है। ऐसे में वह इस परेशानी के साथ ही लड़ती रहती है।

हालांकि अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम बता रहे हैं घर में स्पा करने के सबसे सिंपल स्टेप्स के बारे में जिसकी मदद से आपके बालों की काफी सारी परेशानियां कम हो जाएंगी। हेयर स्पा (hair spa) के कारण बालों को डीप कंडीशनिंग का मौका मिलता है जिससे आपको काफी ज्यादा आराम भी मिलेगा। इसी के साथ बालों की ग्रोथ भी होती है। यहां हम हेयर स्पा (hair spa) के 5 स्टेप्स बता रहे हैं जो आपके काफी काम आ सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए खाएं ये चीजें


घर में हेयर स्पा (hair spa) के स्टेप्स


हेयरस्पा (hair spa) से पहले अगर आपके बाल गंदे हो रहे हैं या फिर आपने काफी लंबे समय से बालों को वॉश नहीं किया है तो आप सबसे पहले बालों को अच्छे से धोएं। अगर आप गंदे बालों में हेयर स्पा (hair spa) स्टेप्स को फॉलो करंगे तो आपको फर्क दिखाई नहीं देगा।

hair spa
hair spa

1) मसाज- अब बालों की मसाज करने की बात आती हैं तो लोग महंगे हेयर ऑयल की खोज करने लगते हैं। जबकि आपको ऐसा नहीं करना है। घर में हेयर स्पा (hair spa) करने के लिए नारियल या फिर जैतून के तेल को गर्म करें और फिर स्कैल्प पर धूीरे-धीरे इससे मसाज करें। ऐसा करने से स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद मिलती है इसी के साथ बाल बढ़ने में भी ये फायदेमंद साबित होता है।

2) स्टीम- बालों को स्टीम देने से तेल को अच्छे से एबसॉर्ब होने में मदद मिलती है। बालों के लिए स्टीम लेने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप गर्म पानी में एक तौलिया को भिगोएं निचौड़ें और फिर उसे अपने बालों में अच्छे से लपेट लें। इस तौलिया को आप 8-10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रखें।

स्टीम लेते समय आप चाहें तो घर में किसी की मदद से शोल्डर, हाथ, पीठ और कमर की मसाज लें । ऐसा करने से आपको रिलेक्स करने का मौका मिलेगा।

3) शैम्पू- अब एक माइल्ड शैम्पू या फिर किसी आयुर्वेदिक शैम्पू की मदद से बालों को धोएं। ध्यान रखें की भूलकर भी गुनगुने या गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। यह बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।

4) कंडीशनर - अपने (कंडीशनर  का इस्तेमाल कर, बालों के स्ट्रैंड्स पर इसे लगाएं।  याद रखें कि इसे स्कैल्प में मसाज न करें, क्योंकि इससे अक्सर बाल झड़ते हैं। बालों को हमेशा की तरह कंडीशन करें और लगभग 20 मिनट से आधे घंटे बाद बालों को धोएं।

ये भी कर सकते हैं

आप चागें तो अंत में बालों पर घर में बना हेयर मास्क लगा सकते हैं। हेयर मास्क के लिए दो अंडे, शहद और नारियल या जैतून का तेल मिलाएं। चाहें तो इसमें मैश किया हुआ पका केला मिला सकते हैं। इसे अच्छे से मिलाएं और इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।

अपने सोने के तरीके से जानें अपना भविष्य

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…