अगर आपको भी आती है जरूरत से ज्यादा जम्हाई, हो जाएं सावधान
जम्हाई या उबासी (yawn) लेना हमारे शरीर की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, जो हर इंसान को होती ही है। अक्सर आप ये महसूस करते होंगे कि जब भी आप किसी और को जम्हाई (yawn) लेते हुए देखते हैं तो आपको भी जम्हाई आ ही जाती है। कुछ…
जम्हाई या उबासी (yawn) लेना हमारे शरीर की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, जो हर इंसान को होती ही है। अक्सर आप ये महसूस करते होंगे कि जब भी आप किसी और को जम्हाई (yawn) लेते हुए देखते हैं तो आपको भी जम्हाई आ ही जाती है। कुछ जम्हाई तो ऐसी होती हैं जो कम समय के लिए होती हैं, लेकिन कुछ लंबी भी हो सकती हैं।
साल 2013 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ अप्लाइड एंड बेसिक मेडिकल रिसर्च में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ था, जिसमें बताया गया था कि जम्हाई लेने से मस्तिष्क में तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हालांकि बार-बार या बहुत ज्यादा जम्हाई आना शरीर में कई परेशानियों की वजह हो सकता है। अगर आपको बहुत ज्यादा जम्हाई आती है तो यह इन बातों का संकेत हो सकता है।
अगर आपको बहुत ज्यादा जम्हाई आ रही है तो हो सकता है कि आप बहुत ज्यादा थके हुए हों, लेकिन अगर ऐसा अक्सर होता है, तो आपको डॉक्टर से जरूर जांच करा लेनी चाहिए। यह शरीर में किसी और तरह की परेशानी की वजह भी हो सकता है।
नींद से जुड़ी समस्याओं, जैसे कि स्लीप एपनिया और अनिद्रा के कारण भी लोगों को बार-बार जम्हाई आती है, क्योंकि नींद की कमी के कारण व्यक्ति को थकान महसूस होती है और उसे बहुत ज्यादा जम्हाई आने लगती है।
आपका शरीर जम्हाई के जरिए कुछ तनावपूर्ण स्थितियों, जैसे- बेचैनी, चिंता, डिप्रेशन के प्रति प्रतिक्रिया देता है और डिप्रेशन आज की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है। डिप्रेशन के कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
