इग्नू में UG-PG के लिए एडमिशन जारी, 28 फरवरी तक करें आवेदन
IGNOU में एडमिशन का प्रोसेस जारी है। इग्नू ने जनवरी 2026 सेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हुए है। कुल जमा इग्नू से घर बैठे अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) के कई प्रोग्राम की डिग्री हासिल करने के लिए आवेदन…
IGNOU में एडमिशन का प्रोसेस जारी है। इग्नू ने जनवरी 2026 सेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हुए है। कुल जमा इग्नू से घर बैठे अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) के कई प्रोग्राम की डिग्री हासिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही घर बैठे डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में भी एडमिशन लिया जा सकता है। कुल जमा इग्नू में एडमिशन से लेकर पढ़ाई और रिजल्ट तक घर बैठे लिया जा सकता है। बस एग्जाम देने के लिए कैंडिडेट्स को सेंटर पर आना होता है।
आइए, जानते हैं कि IGNOU ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के कौन से कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू किया है। आवेदन कैसे किया जा सकता है। साथ ही जानेंगे कि इग्नू में एडमिशन कैसे किसी स्टूडेंट के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
IGNOU ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। ये आवेदन प्रक्रिया जनवरी सेशन के लिए शुरू की गई है। आवेदनऑफिशियल एडमिशन पोर्टल ignouadmission।samarth।edu।in पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है। अभी आवेदन की अंतिम तारीख का ऐलान इग्नू की तरफ से नहीं किया है।
UG-PG, डिप्लोमा-सर्टिफिकेट के इन कोर्सों में एडमिशन
IGNOU ने अंडर ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा-सर्टिफिकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आइए जानते हैं कि कौन से मुख्य कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अंंडर ग्रेजुएट कोर्स:बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCom), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), बैचलर ऑफ साइंस (BSc) और बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW) के साथ-साथ ऑनर्स और स्पेशलाइज्ड स्ट्रीम में बैचलर कोर्स।
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स: MBA, MA (अलग-अलग स्पेशलाइजेशन), MCA, M Com के साथ हीडिप्लोमा और एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स,लैंग्वेज स्टडीज और IT स्किल्स से लेकर एनवायरनमेंटल और मैनेजमेंट , स्किल्स और प्रोफेशनल नॉलेज वाले सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
