24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में लिपस्टिक के ये शेड है बेस्ट

प्रचंड गर्मी से इस समय हर कोई परेशान है। ऐसे में बहुत सारा मेकअप (Makeup) चेहरे को नुकसान पहुंचाता। वैसे तो आजकल वाटर प्रूफ मेकअप आते हैं लेकिन बहुत ज्यादा पसीने की वजह से इसके बह जाने का डर रहता है। लेकिन अगर आप चाहती…

24GhanteOnline
April 16, 2025
2 min read

प्रचंड गर्मी से इस समय हर कोई परेशान है। ऐसे में बहुत सारा मेकअप (Makeup) चेहरे को नुकसान पहुंचाता। वैसे तो आजकल वाटर प्रूफ मेकअप आते हैं लेकिन बहुत ज्यादा पसीने की वजह से इसके बह जाने का डर रहता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि बिना मेकअप के भी चेहरा खूबसूरत नजर आए तो लिपस्टिक (Lipsticks) का सही शेड ही काफी होगा। तो चलिए देखें लिपस्टिक के खूबसूरत शेड लुक को परफेक्ट बनाने के लिए।

चेहरे को बिना मेकअप भी खूबसूरत दिखाना है तो बस टोनर से चेहरे की त्वचा को साफ कर एक अच्छे से लिप कलर को अप्लाई करें। फ्यूशिया पिंक कलर का शेड इस मौसम में चेहरे को खूबसूरत लुक देगा। उमसभरी गर्मी में इस कलर का लिप कलर फ्रेश लुक देता है।

कोरल शेड का लिप कलर फॉर्मल लुक के साथ ही ब्राइट स्किन टोन पर सूट करता है। क्रीमी टेक्सचर होने के साथ ही ये ट्रेंड में भी है। वहीं जूम मीटिंग के लिए भी ये शेड बिल्कुल परफेक्ट है।

अगर आप नेचुरल लुक के साथ ही बोल्ड लुक चाहती हैं तो आजकल न्यूड शेड या फिर ब्राउन शेड के लिपकलर भी बेस्ट ऑप्शन हैं। वहीं इस लिप शेड के साथ ब्राउन कलर का आईशैडो भी मैच किया जा सकता है। जो आपको गॉर्जियस लुक देगा।

अगर आप प्रियंका चोपड़ा की फैन हैं तो चेरी लिप कलर भी परफेक्ट लगेगा। अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में वो चेरी लिप शेड की लिपस्टिक लगाएं नजर आती हैं। जिसके साथ शिमरी आईशैडो और मस्कारे के साथ लुक को पूरा किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…