जरुरत से ज्यादा लगाती हैं टेलकम पाउडर, जान लें इसके नुकसान
गर्मियों में पसीने और चिपचिपे पन की वजह से स्किन में रैशेज, खुजली और घमौरियां या दाने निकलने लगते है। जिसकी वजह से लोग पाउडर लगाते है। टेलकम पाउडर (Talcum Powder) से घमौरियां नहीं होती और पसीने में चिपचिपेपन में राहत…
गर्मियों में पसीने और चिपचिपे पन की वजह से स्किन में रैशेज, खुजली और घमौरियां या दाने निकलने लगते है। जिसकी वजह से लोग पाउडर लगाते है। टेलकम पाउडर (Talcum Powder) से घमौरियां नहीं होती और पसीने में चिपचिपेपन में राहत मिलती है। इसलिए कई लोगो को आपने देखा होगा लोग खूब भर भर कर पाउडर लगाए रहते है। पर क्या आप जानते हैं डेली इतना पाउडर लगाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
कई बार लोग पसीने की बदबू या चिपचपाहट से बचने के लिए अपनी अंडरआर्म्स और कमर पर पाउडर लगा लेते हैं। ऐसा करने से पसीना तुरंत सूख तो जाता है लेकिन उन्हें स्किन इन्फेक्शन का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
दरअसल टेलकम पाउडर (Talcum Powder) में स्टार्च पाया जाता है जो स्किन इन्फेक्शन का एक बड़ा कारण हो सकता है। इतना ही नहीं गर्मियों में अगर आप बहुत अधिक पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे सांस से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।
दरअसल, पाउडर (Talcum Powder) के छोटे-छोटे कण हमारे सांस के जरिए शरीर के अंदर चले जाते हैं जिसके चलते सांस लेने में दिक्कत, घबराहट, खांसी और बैचेनी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।खासतौर से उन लोगो के लिए जिन्हें अस्थमा या सांस से संबंधित बीमारियां है उन्हें पाउडर का इस्तेमाल कम करना चाहिए।
हाल ही में हुई कुछ रिसर्च में सामने आया है कि टेलकम पाउडर (Talcum Powder) का इस्तेमाल करने से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। मार्केट में बिक रहे कुछ टेलकम पाउडर्स में एस्बेस्टस जैसे हानिकारक पदार्थ भी पाए जाते हैं। इनके डेली इस्तेमाल से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अलावा टेलकम पाउडर से स्किन के पोर्स क्लॉग होने का खतरा रहता है। जिसके चलते स्किन और अधिक ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन पर रैशेज की समस्या हो सकती है। अगर आपको पहले से ही रैशेज की समस्या है तो टेलकम पाउडर लगाने से बचें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
