लंबे बालों की है चाहत, तो डाइट में शामिल करें ये फूड
डाइट (Diet) में पोषक तत्व और विटामिन की ज्यादा से ज्यादा मात्रा सिर्फ हेल्दी और फिट रहने के लिए ही जरूरी नहीं, बल्कि बालों (Hair) की खूबसूरती और चमक को भी बनाए और बढ़ाए रखने का काम करती है। इसलिए जरूरी है इनका पर्याप्त…
डाइट (Diet) में पोषक तत्व और विटामिन की ज्यादा से ज्यादा मात्रा सिर्फ हेल्दी और फिट रहने के लिए ही जरूरी नहीं, बल्कि बालों (Hair) की खूबसूरती और चमक को भी बनाए और बढ़ाए रखने का काम करती है। इसलिए जरूरी है इनका पर्याप्त मात्रा में सेवन। ऑयली, फ्राइड और जंक फूड से जितना हो सके दूरी बनाएं। इनकी जगह हरी सब्जियों, फलों और ताजे फलों के जूस को डाइट में शामिल करें।
पालक
पालक आयरन का बेहतरीन स्त्रोत होता है। इसके अलावा इसमें सीबम भी मौजूद होता है जो बालों की कंडीशनिंग का काम करता है। इसका मतलब अगर आप अपनी डाइट में पालक को शामिल करते हैं तो काफी हद तक आप न सिर्फ बालों की क्वालिटी अच्छी कर सकते है बल्कि उनके झड़ने की समस्या पर भी विराम लगा सकते हैं। साग से लेकर सब्जी या सूप किसी भी रूप में आप पालक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बादाम
ड्रायफ्रूट्स में शामिल बादाम महज स्वीट डिशेज की गॉर्निशिंग के ही काम नहीं आता बल्कि इसकी पर्याप्त मात्रा के सेवन से आप बालों पा सकते हैं मजबूत और घने बाल। इसकी वजह है इसमें मौजूद विटामिन ई। बादाम को आप ऐसे खाएं या रातभर भिगोकर, दोनों ही तरह से ये बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ई बालों के पोषण को बनाए रखने के साथ उसकी खूबसूरती और ग्रोथ भी बढ़ाता है।
कद्दू
अगर आपको स्वस्थ और चमकदार बाल चाहिए तो कद्दू को अपनी डाइट में शामिल करें। कद्दू विटामिन ए का खजाना होता है और विटामिन ए बालों के लिए बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि यह सीबम बनाता है जो बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। यह स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ उनकी चमक को भी बनाने में मदद करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
