इन लहंगे से दुल्हन को मिलेगा आकर्षक लुक, अपनी वार्डरॉब में शामिल करें
जहां तक लहंगों (Lehengas) की बात आती है वहां कई डिजाइन, स्टाइल और कलर हमारा मन मोह लेते हैं। पर पिछले कुछ सालों में मोनोक्रोम, पेस्टल, सॉलिड कलर के लहंगों का चलन ज्यादा देखने को मिला था। हालांकि, अब ये बात पुरानी हो गई…

जहां तक लहंगों (Lehengas) की बात आती है वहां कई डिजाइन, स्टाइल और कलर हमारा मन मोह लेते हैं। पर पिछले कुछ सालों में मोनोक्रोम, पेस्टल, सॉलिड कलर के लहंगों का चलन ज्यादा देखने को मिला था। हालांकि, अब ये बात पुरानी हो गई है। मौजूदा समय में मल्टीकलर लहंगे अपनी वापसी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडिस, मीरा राजपूत, श्लोका मेहता जैसे सेलेब्स अपने वॉर्डरोब में मल्टीकलर लहंगा लुक्स शामिल कर रहे हैं।
तो आप भी इन मल्टीकलर लहंगों (Lehengas) से कुछ इंस्पिरेशन ले ही लीजिये।
2018 में अपनी मेहंदी के फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी लुक लिया था। प्रियंका का ये लहंगा काफी स्टाइलिश था और इसके बाद तो जैसे मल्टीकलर लहंगों की बहार ही आ गई।
श्लोका मेहता
श्लोका मेहता ने भी सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर लहंगा (Lehengas) पहना था। ग्रीन, पिंक, यलो शेड्स में ये लहंगा काफी जंच रहा है। पैचवर्क बॉर्डर, ऑरेंज दुपट्टा और ग्रीन रंग के ब्लाउज के साथ श्लोका ने स्टेटमेंट ज्वेलरी भी पहनी है।
मीरा राजपूत
मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए इस लंहगे (Lehengas) में बेस कलर तो एक ही है, लेकिन जिस तरह से एम्ब्रॉइडरी के साथ इसे मल्टीकलर लुक दिया गया है ये बहुत अच्छा है। इस लंहगे में काफी रोचक थ्रेडवर्क किया गया है। मीरा ने इसके साथ न्यूड लुक वाला मेकअप किया है और साथ ही बहुत एलिगेंट ज्वेलरी पहनी है।
जैकलीन फेर्नान्देज़
डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने अपने कलेक्शन में कई मल्टीकलर लहंगे शामिल किए हैं और उनमें से एक है जैकलीन फर्नांडिस का ये लहंगा। इस लुक में इंद्रधनुष के रंगों का इस्तेमाल किया गया है और ट्रांसल्यूसेंट दुपट्टे के साथ जैक्लीन ने इस लुक को पूरा करने के लिए स्टेटमेंट इयररिंग्स भी पहने हैं।
सब्यसाची ब्राइड
सब्यसाची के 2020 समर कलेक्शन का ये लेटेस्ट क्रिएशन है। मल्टीकलर लहंगा (Lehengas) और ब्लाउज यकीनन काफी बेहतरीन लुक दे रहा है। स्कर्ट में पैचवर्क बॉर्डर और मल्टीकलर स्ट्राइप्स का इस्तेमाल हुआ है। इसी के साथ सब्यसाची की डिजाइनर ज्वेलरी भी पहनी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
