24 घण्टे ऑनलाइन

पके बालों को काला करने में मदद करेंगे ये फूड्स

पर्सनालिटी को निखारने के लिए चेहरे की सुंदरता जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है बालों (Hair) का सुंदर होना। हालांकि, आज के समय में लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रे हेयर यानी बालों का सफेद…

24GhanteOnline
April 16, 2025
4 min read

पर्सनालिटी को निखारने के लिए चेहरे की सुंदरता जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है बालों (Hair) का सुंदर होना। हालांकि, आज के समय में लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रे हेयर यानी बालों का सफेद होना भी उन्हीं में से एक है।आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना आम बात है। यह सब बिगड़ते खानपान और जीवन शैली के कारण होता है। आज हम आपको बताते हैं कि आहार ग्रे बालों (White Hair) की मदद कैसे करता है और इसे काला बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए। हमारा आहार बालों को काला रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विषय पर हुए शोध बताते हैं कि कुछ मिनरल्स मेलानोजेनेसिस यानी मेलेनिन के उत्पादन में मदद करते हैं। ऐसे में इनकी कमी सफेद बालों का कारण बनने लगती है। उदाहरण के लिए कैल्शियम, जिंक और कॉपर की कमी से भी बालों का रंग सफेद होने लगता है।

दूध

स्वास्थ्य के लिए दूध को तो लाभकारी माना ही गया है, लेकिन बालों को काला रखने के लिए भी सफेद दूध फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, दूध कैल्शियम और विटामिन बी12 दोनों से समृद्ध होता है । वहीं, कैल्शियम और विटामिन बी 12 की कमी से ग्रे हेयर की समस्या हो सकती है । इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि बालों को काला रखने के लिए अपने आहार में दूध को शामिल ज़रूर करें।

पालक

पालक एक शानदार प्लांट-बेस्ड सोर्स है जो फोलेट, आयरन और विटामिन ए और सी जैसे लाभकारी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।पालक में पाए जाने वाले विटामिन ए जैसे तत्व ग्लैंड्स को सीबम (एक तैलीय पदार्थ) बनाने में मदद करते हैं।यह तैलीय पदार्थ बालों को स्वस्थ रखने के लिए स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं।पालक का सेवन, बालों को न सिर्फ बढ़ाने में मदद करता है बल्कि उनकी प्राकृतिक सुंदरता को कायम रखता है

अखरोट

एनसीबीआई केई अनुसार ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट बालों के विकास को बढ़ावा देता है और स्कैल्प की नमी को बनाए रखता है। इसमें बायोटिन भी होता है जो बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रखता है। कॉपर सामग्री बालों के रंग को निखारती है और चमकदार रखती है।

अंडे

अंडे जिंक, सेलेनियम, सल्फर, आयरन और प्रोटीन जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और इसे स्वस्थ रखते हैं।

एवोकाडो

त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो तो फायदेमंद है ही। इसके अलावा, यह बालों को सफेद होने से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बता दें कि एवोकाडो विटामिन बी 7 से समृद्ध होता है। वहीं, विटामिन बी 7 की कमी को सफेद बालों का एक कारण माना गया है।

आंवला

विटामिन सी से भरपूर आंवला हमारे बालों की प्राकृतिक सुंदरता के लिए बेहद जरूरी है। आंवला शरीर के मेटाबोलिज्म एक्टिविटी को ठीक करता है और शरीर के अंदर बनने वाले DHT हार्मोन के स्तर को सामान्य रखने मदद करता है, जिससे बालों के गिरने की समस्या कम हो जाती है और बाल प्राकृतिक तौर बहुत वक्त तक काले और सुंदर बने रहे रहते हैं।

छोले

सफेद बालों को काला करने के लिए आप अपने आहार में छोले को शामिल करें। छोले विटामिन बी9 से भरपूर होता है, जो बालों को सफेद होने से बचाने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा यह प्रोटीन, आयरन और जिंक का भी अच्छा स्त्रोत है, जो सफेद बालों की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

खीरा

खनिज सिलिका का प्राकृतिक स्रोत जो बालों के विकास के लिए आवश्यक है। सिलिका युक्त खाद्य पदार्थों के अन्य उदाहरण आम, साग, बीन्स आदि हैं।

नट्स

काजू, बादाम जैसे मेवे आयरन, जिंक, विटामिन ई, बायोटिन से भरपूर होते हैं जो स्वस्थ और चमकदार बालों के लिए आवश्यक हैं। आयरन बहुत महत्वपूर्ण कारक है क्योंकि एनीमिया बालों की समस्या के प्रमुख कारणों में से एक है। रोजाना मुट्ठी भर मेवे खाने से एनीमिया और अन्य पोषक तत्वों की कमी से निपटने में मदद मिल सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…