24 घण्टे ऑनलाइन

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG) के सातवें दिन बुधवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। पैरा एथलेटिक्स में दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास…

24GhanteOnline
July 30, 2026
2 min read
CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG) के सातवें दिन बुधवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। पैरा एथलेटिक्स में दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि उनके हमवतन मोहम्मद बासिल ने रजत पदक हासिल कर भारत को इस स्पर्धा में ऐतिहासिक 1-2 फिनिश दिलाई। वहीं, लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीतकर लगातार दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों में पोडियम पर जगह बनाई।

दिन की शुरुआत भारतीय मुक्केबाजों के शानदार प्रदर्शन से हुई, जहां साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और सचिन सिवाच सहित कुल छह भारतीय मुक्केबाजों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया।

दिलीप गावित ने 10.71 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया। यह भारत का इस संस्करण का तीसरा स्वर्ण पदक रहा। दूसरी ओर, मुरली श्रीशंकर ने जमैका के ताजे गेल के कड़े मुकाबले के बीच 8.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। स्कॉटलैंड के स्टीफन मैकेंजी को कांस्य पदक मिला, जबकि भारत के लोकेश सत्यनाथन पांचवें स्थान पर रहे।

इन शानदार प्रदर्शनों के बाद भारत ने पदक तालिका में भी छलांग लगाई है। भारत अब 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 15 पदकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 47 स्वर्ण, 21 रजत और 35 कांस्य सहित 103 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। कनाडा 39 पदकों के साथ दूसरे और इंग्लैंड 56 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मेजबान स्कॉटलैंड चौथे, नाइजीरिया पांचवें, दक्षिण अफ्रीका छठे और मलेशिया सातवें स्थान पर हैं। भारत के बाद न्यूजीलैंड नौवें तथा जमैका दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…