IPL 2025: ईशान की आंधी में उड़ा राजस्थान, हैदराबाद ने किया जीत का आगाज
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने IPL 2025 में जीत के साथ शुरुआत की है। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स की टीम को बुरी तरह हराया। ईशान किशन इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। पहले…
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने IPL 2025 में जीत के साथ शुरुआत की है। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स की टीम को बुरी तरह हराया। ईशान किशन इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। पहले बैटिंग करने के दौरान उन्होंने महज 47 गेंद में 225 के स्ट्राइक रेट 107 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 11 चौके लगाए। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने 287 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 242 रन बना सकी। इस तरह SRH ने इस मैच को 44 रनों के अंतर से जीत लिया। संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने विस्फोटक पारी खेलकर मैच को अपनी तरफ खींचना चाहा, लेकिन इस काम में वो सफल नहीं हो सके।
सैमसन-जुरेल नहीं दिला सके जीत
287 रन चेज कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसने दूसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के तौर पर 2 झटके लग गए। सिमरजीत सिंह ने दोनों बल्लेबाजों आउट करके दबाव बना दिया। इसके बावजूद संजू सैमसन ने एक छोर से छक्के-चौके लगाते रहे। तभी 5वें ओवर में नीतीश राणा भी मोहम्मद शमी का शिकार हो गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल क्रीज पर और सैमसन के साथ इस विशाल चेज की जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू किए और शतकीय साझेदारी से जल्दी ही टीम को पटरी पर ला दिया।
लेकिन 14वें ओवर में 111 रनों की ये साझेदारी टूट गई। सैमसन 37 गेंद में 178 के स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाकर हर्षल पटेल का शिकार हो गए। उनके जाने के 2 गेंद बाद ही जुरेल भी 35 गेंद में 200 के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाकर आउट हो गए। एडम जैम्पा ने उनका शिकार कर लिया। दोनों के पवेलियन लौटने के बाद राजस्थान की गाड़ी फिर से पटरी फिर से उतर गई। शिमरन हेटमायर और शुभम दुबे ने भी अंत कुछ बड़े शॉट लगाए लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। हेटमायर ने 23 गेंद में 182 के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 1 चौका और 4 छक्के जड़े। वहीं शुभम ने 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 11 गेंद में 34 रन ठोके। इस तरह पूरी टीम 20 ओवर में 242 रन तक ही पहुंच सकी।
हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में कप्तानी कर रहे रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था। SRH की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने विस्फोटक शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पहले 3 ओवर में ही 45 रन ठोक दिए। हालांकि, इसके बाद अभिषेक 11 गेंद में 218 के स्ट्राइक रेट से 24 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। उनके जाने के बाद ईशान किशन ने एंट्री की और इस फ्रेंचाइजी के लिए पहली बार खेलते हुए धमाका कर दिया।
किशन ने हेड के साथ चौके-छक्के बरसाने शुरू किए और महज 35 गेंद में 85 रनों की साझेदारी कर डाली। 10वें ओवर में हेड 31 गेंद में 216 के स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार हो गए। लेकिन किशन ने अपनी तूफानी बैटिंग जारी रखी और 45 गेंद में शतक ठोक दिया।
IPL 2025 कमेंट्री पैनल से बाहर हुए इरफान पठान, लगे ये गभीर आरोप
वो अंत तक नाबाद रहे और 47 गेंद में 106 रनों की पारी खेली और जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उनके अलावा नीतीश रेड्डी ने 15 गेंद में 30 रन और हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंद में 34 रनों का अहम योगदान दिया। इस तरह हैदराबाद ने पहली पारी में 286 रन बनाए। इस विशाल स्कोर के दबाव में राजस्थान रॉयल्स बिखर गई और SRH ने आसानी से ये मुकाबला जीत लिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
