24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे की झुर्रियां होंगी छूमंतर, ऐसे करें जेड रोलर का इस्तेमाल

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ का ख्याल रखना काफी कठिन हो गया है। जिसकी वजह से लोग समय से पहले ज्यादा उम्र के लगने लगते हैं। ऐसे में अपनी त्वचा और चेहरे का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। वैसे चेहरे की समस्याओं के…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ का ख्याल रखना काफी कठिन हो गया है। जिसकी वजह से लोग समय से पहले ज्यादा उम्र के लगने लगते हैं। ऐसे में अपनी त्वचा और चेहरे का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। वैसे चेहरे की समस्याओं के लिए बाजार में कई तरह के सीरम उपलब्ध हैं, लेकिन ये सभी के चेहरे को सूट नहीं करते। ऐसे में बहुत से लोग इन प्रोडक्ट को असरदार बनाने के लिए जेड रोलर (Jade Roller) का इस्तेमाल करते हैं। जिसके रोजाना इस्तेमाल से चेहरे की सूजन, झुर्रियां समेत कई परेशानियां कम हो जाती हैं। हालांकि, सबसे पहले इसके इस्तेमाल का सही जान लेना बहुत जरूरी है।

जेड रोलर (Jade Roller) के इस्तेमाल का सही तरीका


1-जेड रोलर (Jade Roller) का इस्तेमाल चेहरे और गर्दन की मालिश के लिए किया जाता है। ये खूबसूरती बढ़ाने और उसे बरकरार रखने में काफी मददगार है।

2-जेड रोलर को इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को साफ करें। चेहरा साफ नहीं होगा, तो इससे चेहरे पर कई परेशानियां आ सकती हैं।

3-इस्तेमाल से पहले जेड रोलर को भी सही तरीके से साफ करें। नहीं तो ये कई तरह के कीटाणुओं का आदान-प्रदान करेगा।

4-चेहरे या गर्दन पर किसी प्रकार की चोट है तो जेड रोलर को सेंसेटिव एरिया से दूर ही रखें। इससे परेशानी बढ़ सकती है।

5-चेहरे पर जेड रोलर का इस्तेमाल करते समय ज्यादा ज़ोर न लगाएं दें क्योंकि चेहरे की त्वचा काफी नाजुक होती है।

6-अगर जेड रोलर में किसी तरह की दरार आ गई है तो उसके इस्तेमाल से बचें। क्योंकि ये त्वचा को डैमेज कर सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…