24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में रखेगा शरीर को गर्म, ऐसे बनाए गुड़ का हलवा

सर्दियों में अक्सर लोग ऐसी डिश बनाना ज्यादा पसंद करते हैं जो आसानी से बनने के साथ शरीर को गर्म भी रखती हो। तो आज ऐसी ही एक रेसिपी के बारे में जानते हैं जिसका नाम है गुड़ का हलवा (Jaggery Pudding) । यह हलवा स्पेशल अमृतसर…

24GhanteOnline
January 10, 2026
2 min read

सर्दियों में अक्सर लोग ऐसी डिश बनाना ज्यादा पसंद करते हैं जो आसानी से बनने के साथ शरीर को गर्म भी रखती हो। तो आज ऐसी ही एक रेसिपी के बारे में जानते हैं जिसका नाम है गुड़ का हलवा (Jaggery Pudding) । यह हलवा स्पेशल अमृतसर मिठाई के नाम से पहचाना जाता है। जिसे आसानी से कोई भी व्यक्ति किचन में मिलने वाले सामानों से बना सकता है। जैसे रवा, गुड़, सौंफ, मक्खन, केसर, बादाम, काजू, किशमिश और दूध। तो आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाया जाता है गुड़ का हलवा।

गुड़ का हलवा (Jaggery Pudding) बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री-


1 कप सूजी
1/2 कप पिसा हुआ गुड़
1/4 चम्मच सौंफ के बीज
5 केसर के लच्छे
2 चम्मच काजू
2 चम्मच किशमिश
1/4 कप दूध
2 कप पानी
2 1/2 बड़े चम्मच घी

गुड़ का हलवा (Jaggery Pudding) बनाने की वि​धि-


गुड़ का हलवा (Jaggery Pudding) बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को मीडियम आंच पर रखें। पैन में घी डालकर इसे गरम करें। इसके बाद सौंफ डालकर इसे चटकने दें।

अब इसमें सूजी डालें और ब्राउन होने तक भूनें। आंच धीमी रखें वर्ना सूजी जल सकती है। इसके बाद एक दूसरे पैन को मध्यम आंच पर रखकर उसपर पानी गर्म करें। पानी उबलने पर इसमें गुड़ डालकर घुलने दें। आंच धीमी करके पानी और गुड़ का गाढ़ा घोल बनने दें।

अब गुड़ के घोल को सूजी में डालें। आंच पर 3-3 मिनट तक पकाएं इसके बाद इसमें दूध और केसर डाल दें। अगर आप दूध में पहले से केसर भिगाकर रखेंगे तो हलुवे का बढ़िया कलर मिलेगा।

हलवा गाढ़ा (Jaggery Pudding) हो जाए तो इसमें मेवा डाल दें और फिर दो मिनट तक पकाएं। बादाम काटकर गार्निश करें।











 


इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…