24 घण्टे ऑनलाइन

इस बीमारी में वरदान है जामुन के बीज

जामुन (Jamun) जिसे 'इंडियन ब्लैकबेरी' भी कहते हैं, एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के समान है, क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे यह गर्मियों का फल है, जो लू लगने से बचाता है, लेकिन इसके और भी कई फायदे हैं। विटामिन…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

जामुन (Jamun) जिसे 'इंडियन ब्लैकबेरी' भी कहते हैं, एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के समान है, क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे यह गर्मियों का फल है, जो लू लगने से बचाता है, लेकिन इसके और भी कई फायदे हैं।

विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्सियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर यह फल मुंह के छाले, एनीमिया, गठिया और लिवर की समस्या में भी राहत देने का काम करता है।

वैसे ज्यादातर लोग जामुन खाकर उसके बीजों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन की तरह ही उसके बीज भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, जो कई समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों (diabetic patients) के लिए जामुन और उसके बीज दोनों ही फायदेमंद हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, जामुन का कसैला स्वाद बार-बार पेशाब आने की समस्या को कम करने में मदद करता है। जामुन के बीज खून में ग्लूकोज के स्तर को कम करने और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) या हाइपरटेंशन की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए जामुन का बीज किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, इसमें इलाजिक एसिड नाम का फेनॉल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के स्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद करता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है।

जामुन के बीज पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके पाउडर का नियमित रूप से सेवन करने से पेट साफ रहता है, जिससे कब्ज की दिक्कत नहीं होती। साथ ही जामुन के बीज डायरिया, पेचिस और आंत में अल्सर की समस्याओं को दूर करने में भी मददगार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…