24 घण्टे ऑनलाइन

जन जन की सरकार-जन जन के द्वार – हर समस्या का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के 'जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार' अभियान के पहले तीन दिनों में प्रदेशभर में आयोजित विशेष शिविरों में हजारों लोगों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविरों में जन…

24GhanteOnline
July 6, 2026
2 min read

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के 'जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार' अभियान के पहले तीन दिनों में प्रदेशभर में आयोजित विशेष शिविरों में हजारों लोगों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविरों में जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा एवं कृषि उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता तक पहुंचकर शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर रहा है और पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

सूचना विभाग की ओर से साेमवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार जुलाई से प्रदेशभर में 15 दिवसीय अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों की शिकायतों का समाधान कर रहे हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिविरों में पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग के विभिन्न प्रमाणपत्र, कृषि उपकरण और बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरतमंदों को चिकित्सा उपकरण भी वितरित किए जा रहे हैं। सड़क, बिजली और पेयजल जैसी स्थानीय समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया जा रहा है।

सरकार के अनुसार इससे पहले दिसंबर 2025 में चलाए गए 45 दिवसीय 'जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार' अभियान के दौरान प्रदेशभर में 681 शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें 5.33 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…