24 घण्टे ऑनलाइन

JEE Advanced 2025 का हाॅल टिकट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Advanced 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर की ओर से…

24GhanteOnline
May 12, 2025
2 min read

JEE Advanced 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर की ओर से परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 18 मई को दो पालियों में किया जाएगा। एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा।

एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, श्रेणी और पता सहित कई महत्वपूर्ण डिटेल दर्ज होगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 । दोनों अनिवार्य हैं। प्रत्येक पेपर तीन घंटे की अवधि का होगा और इसमें तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के होंगे। अभ्यर्थी यहां दिए गए डाक्यरेक्ट लिंक के जरिए भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-


- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए जेईई एडवांस्ट 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि आदि डिलेट दर्ज कर सबमिट करें।
- हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

इस परीक्षा का आयोजन देश भर के आईआईटी में ग्रेजुएशन और ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए किया जाता है। जेईई मेन्स 2025 में टाॅप रैंक के करीब 2.5 लाख कैंडिडेट हर साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं। एग्जाम नेशनल लेवल पर होता है।

वंचितों को आवास और जरूरतमंदों को मुहैया कराएं इलाज : सीएम योगी


परीक्षा समाप्त होने के बाद आईआईटी कानपुर 22 मई को रिस्पांस शीट जारी करेगा, जिससे छात्र अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी की जा सकती है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने का समय कैंडिडेट्स को दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की 2 जून को जारी हो सकती है। रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…