24 घण्टे ऑनलाइन

जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट घोषित, यहां देखें टॉपर लिस्ट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने आज, 2 जून को JEE Advanced 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी कर दिया है। रजित गुप्ता ने आल इंडिया पहली रैंक हासिल कर जेईई एडवांस्ड परीक्षा में देश भर में टाॅप किया…

24GhanteOnline
June 2, 2025
2 min read

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने आज, 2 जून को JEE Advanced 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी कर दिया है। रजित गुप्ता ने आल इंडिया पहली रैंक हासिल कर जेईई एडवांस्ड परीक्षा में देश भर में टाॅप किया है।

जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में रजित गुप्ता ने 100 परसेंटाइल नंबर प्राप्त किए थे। उनकी आल इंडिया रैंक 16वीं थी। उन्होंने JEE Advanced एग्जाम में देश भर में टाॅप किया है। अब वह देश के टाॅप आईआईटी से बीटेक करेंगे।

एडवास्ड परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 18 मई को दो शिफ्ट में किया गया था। एग्जाम में सफल कैंडिडेट आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए कल, 3 जून से जोसा काउंसलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

एग्जाम में शामिल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट Jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट और फाइनल आंसर-की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी की गई है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट


- आधिकारिक वेबसाइट Jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और डाउनलोड करें।

JEE Advanced 2025 टाॅपर्स लिस्ट


- रजित गुप्ता
- शशम जिंदल
- माजिद मुजाहिद हुसैन
- पार्थ मंदार वार्टक
- उज्ज्वल केसरी
- अक्षत कुमार चौरसिया
- साहिल मुकेश देव
- देवेश पंकज भिया
- अर्नव सिंह
- वडलामुड़ी लोकेश

एग्जाम में शामिल कैंडिडेट जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सब्जेक्ट वाइज कट आफ भी चेक कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…